Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (March 2021)

  Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (March 2021)

Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (March 2021)

हिमाचल प्रदेश करेंट अफेयर्स मासिक:  - प्रिय उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश करेंट अफेयर्स मासिक प्रदान किया जाता है:  अब यहां डाउनलोड करें और महीने के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को इकट्ठा करें। आप इसे नीचे दिए गए लिंक में पीडीएफ के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

मासिक करेंट अफेयर्स पूरे हिमाचल प्रदेश में लगभग सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी गंभीर उम्मीदवारों को अपने स्कोर बढ़ाने के लिए करेंट अफेयर्स सेक्शन को अधिक ध्यान से तैयार करना चाहिए। इसके महत्व को देखते हुए, उम्मीदवारों को नियमित रूप से करेंट अफेयर्स के माध्यम से जाना चाहिए और साप्ताहिक संशोधन के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ का उपयोग करना चाहिए। इसलिए, हम सभी उम्मीदवारों को साप्ताहिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ प्रदान करने के लिए यहां हैं, जिसे वे डाउनलोड भी कर सकेंगे।

Download IBTS Android App: https://bit.ly/3qeh6vF
(For Free PDF of Current Affairs & Ebooks)
Join IBTS BEST Online HPAS/ HPPSC Coaching 
Dear aspirants are provided with Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (January 2021) Download Here Now Collect the points in a crispy manner and gather all the important current affairs in the Week of December. You can also download this as a pdf in the link provided below.

HIMACHAL CURRENT AFFAIRS & GK UPDATE

MARCH 2021


1.       हिमाचल प्रदेश की सुषमा वर्मा किस खेल से संबंधित खिलाड़ी हैं ?
उत्तर : क्रिकेट।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश की सुषमा वर्मा विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। अभी उनका चयन फिर से इंडिया टीम में हुआ है। इनका चयन एक दिवसीय और टी-20 केलिए किया गया है , तो वहीं हिमाचल की बल्लेबाज हरलीन दियोल का चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच के लिए हुआ।

2.       चींटियां शोर नहीं करतीपुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर : डॉ विजय विशाल।

व्याख्या : हिमाचल कला ,संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सचिव डॉ कर्म सिंह और सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी दर्शन कालिया ने मंडी के कवि आलोचक डॉ विजय विशाल की पुस्तकचींटियां शोर नहीं करतीऔर उपन्यासकार कथाकार डॉ गंगाराम राजी की पुस्तकबुलेट ट्रैनका विमोचन किया। इसके साथ बीआर शर्मा की अंग्रेजी की पुस्तकइन ब्लू वाटर्स ब्लैक वाटरका भी विमोचन किया।

3.       खेमचंद कश्यप

व्याख्याकृषि अनुसन्धान संस्थान की ओर से दिल्ली में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले के दौरान में 40 किसानों कोनवोन्मेषी कृषक पुरस्कारप्रदान किए गए। खेमचंद कश्यप अवार्ड पाने वाले इकलौते हिमाचली हैं। कृषि ,बागबानी एवं वानिकी में लम्बे अरसे से जुड़े खेमचंद को इससे पहले भी कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।

4.       हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने किस क्षेत्र में मेंखेलो इंडिया विंटर गेम्स में गोल्ड मेडल जीता ?

उत्तर : स्की।

व्याख्या : कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्कीइंग अल्पाइन महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने गोल्ड जीता और स्की एंड माउण्टेंरिंग में लॉन्ग डिस्टेंस में गिरिराज ने गोल्ड जीता।

5.       हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति को टॉप अरबपतियों में स्थान प्राप्त हुआ ?

उत्तर : जय चौधरी।

व्याख्याऊना जिले के पनोह गांव से सबंध रखने बाले जय चौधरी हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के टॉप अरबपतियों में शामिल हुए। जय चौधरी ने 2008 में अमेरिका मेंजिस्केलरनाम से साइबर सिक्योरिटी कंपनी शुरू की थी। उनकी सम्पति पिछले एक साल में 271 फीसदी बढ़कर 96000 करोड़ हो गई है। उन्हें 577 वां स्थान प्राप्त हुआ।

6.       बुनियादी ढांचागत विकास में हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला देश भर में चौथा स्थान हासिल किया ?

उत्तर : चम्बा जिला।

व्याख्याकेंद्र सरकार के एस्पिरेशनल जिला कार्यक्रम में चम्बा जिला ने निति आयोग द्वारा घोषित रैंकिंग में देश भर में चौथा स्थान हासिल कर बेहतर कार्यान्वयन के लिए पुरस्कार के तौर पर तीन करोड़ की राशि का अनुदान पाया।

7.       इज ऑफ़ लिविंग सर्वेमें हिमाचल प्रदेश का कौन सा शहर देश में सर्वश्रेष्ठ शहर बना ?

उत्तर : शिमला।

व्याख्या : इज ऑफ़ लिविंग के लिए शिमला सिटी देश में 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में सबसे बेहतरीन शहर बना। 2018 में हुए सर्वे में शिमला का स्थान 92 वां था।

8.       हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार राज्य की अर्थव्यवस्था की बृद्धि दर कितने फीसदी रहने की सम्भावना है ?

उत्तरऋणात्मक 6.2 प्रतिशत।

9.       रात को रात कहोगजल संग्रह किसकी कृति है ?

उत्तर : सतीश रतन।

व्याख्या : हिमालय साहित्य एवं संस्कृति मंच द्वारा शिमला में सतीश रतन का गजल संग्रहरात को रात कहोपुस्तक का लोकार्पण किया।

10.   हिमाचल प्रदेश के किस बॉक्सर ने स्पेन के कॉस्टलोन में आयोजित बॉक्सम इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता ?

उत्तरआशीष चौधरी।

11.   हाल ही में हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का कौन सा बजट पेश किया ?

उत्तर: चौथा।

12.   हिमाचल प्रदेश कीशगुनयोजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे परिवारों की बेटियों को शादी पर सरकार कितनी आर्थिक धनराशि दी जायेगी ?

उत्तर : 31000 रूपए।

व्याख्याहिमाचल प्रदेश सरकार ने बजट मेंशगुनयोजना के तहत प्रदेश के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों की बेटियों को शादी पर 31000 रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बजट में सरकार ने 50 करोड़ रूपये कीशगुनयोजना का एलान किया था। जिसमें अनुसूचित जाति , जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों को ही शामिल किया गया था। लेकिन अब इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों को भी शगुन योजना में शामिल किया जाएगा।

13.   भारत सरकार के राष्ट्रिय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के कार्यक्रम संबंधी मध्यक्षेप (प्रोगेमेटिक इंटरवेंशन्स) की रैंकिंग में हिमाचल को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?

उत्तर : प्रथम स्थान।

व्याख्या : भारत सरकार के राष्ट्रिय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के कार्यक्रम संबंधी मध्यक्षेप (प्रोगेमेटिक इंटरवेंशन्स) की रैंकिंग में हिमाचल कोप्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार 50 लाख से अधिक आबादी बाले राज्यों की श्रेणी में प्रदान किया गया। उप राष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रम के लिए जिला लाहौल-स्पीति को क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए रजत पदक प्राप्त हुए। जबकि जिला ऊना , काँगड़ा ,हमीरपुर और किन्नौर को कांस्य पदक प्राप्त हुए।

14.   हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहां से राज्य स्तरीय विश्व जल दिवस समारोह का शुभारंभ किया ?

उत्तरकथाह , जंजैहली (जिला मंडी)

व्याख्यामुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जंजैहली के निकट कुथाह मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय जल दिवस की अध्यक्षता की।

15.   किसने जिला लाहौल स्पीति के लिए -लाहौल सेवा का शुभारंभ किया ?

उत्तर : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर।

व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने वर्चुअल माध्यम से जिला लाहौल-स्पीति के लिए -हेली सर्विस,-ऑफिस, -आगमन और -लाहौल सेवाओं का शुभारंभ किया।

16.   केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड ने हिमाचल के किस खिलाड़ी का चयन बॉडी बिल्डिंग में राष्ट्र स्तरीय रैफरी के रूप में हुआ?

उत्तरबॉडी बिल्डर विपुल शर्मा।

व्याख्या41 वर्षीय विपुल शर्मा ने 12 बार राष्ट्र स्तर पर बॉडी बिल्डिंग में नेशनल लेबल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वह हिमाचल प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के स्टेट सेक्रेटरी भी हैं। उन्हें वर्ल्ड योगा आर्गेनाइजेशन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

17.   हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर : श्री अजय कुमार।

व्याख्यारिटायर्ड आईएफएस अधिकारी अजय कुमार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने धर्मवीर सिंह राणा का स्थान लिया।

18.   प्रदेश सरकार ने सजावटी मछलियों के पालन को बढ़ावा देने के लिए कहाँ पर निजी क्षेत्र में एक-एक इकाई स्थापित करेगी ?

उत्तरशिमला और मंडी।

19.   हिमाचल प्रदेश के किस जिला से संबंधित मक्की को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (GI) के लिए नामांकित किया गया है ?

उत्तरचम्बा जिला की सलूणी घाटी।

व्याख्या : सलूणी घाटी में किसानों द्वारा पीढ़ियों से उगाई जा रही मक्की की पारम्परिक किस्मों को जीआई टैग मिलेगा।

20.   हाल ही में हिमाचल के सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया। इनका संबंध किस संसदीय क्षेत्र से था ?

उत्तरमंडी।

व्याख्या : श्री राम स्वरूप शर्मा वर्ष 2014 में प्रथम बार मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2019 में दूसरी बार मंडी संसदीय क्षेत्र से ही संसद निर्वाचित हुए। मार्च 2021 में उनका निधन हो गया।

21.   हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति को रक्षा मंत्रालय द्वारारक्षा श्रीअवार्ड प्रदान किया गया ?

उत्तरबांसुरी वादक अजय सिंह।

व्याख्या : जिला काँगड़ा की तहसील देहरा के नंदपुर भटोली गांव के प्रसिद्ध बांसुरी वादक अजय सिंह को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के कार्यालय मेंरक्षा श्रीअवार्ड प्रदान किया गया। रक्षा उत्पादन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया।

22.   हिमाचल प्रदेश के किस जिले मेंस्नो फेस्टिवलमनाया गया ?

उत्तरलाहौल -स्पीति।

व्याख्याजिला लाहौल-स्पीति में 75 दिनों तक चले स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

23.   देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में हिमाचल के किन दो अधिकारियों ने अपनी जगह बनाई ?

उत्तरएसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और एसपी शिमला मोहित चावला।

व्याख्याफेम इंडिया मैगज़ीन -एशिया पोस्ट सर्वे में 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान-2021 का चयन किया गया , इसमें हिमाचल के दो आपीएस अधिकारियों को टॉप-50 में जगह मिली। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और एसपी शिमला मोहित चावला ने टॉप-50 में स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।


Download Himachal Pradesh 150 + GK Questions PDF


IBTS institute is the Ranked no 1 institute for Himachal Pradesh Exams & the best institute for HPPPSC Coaching in Chandigarh, they provided the best online coaching for HPAS Coaching in Chandigarh With IBTS Institute's Online Coaching for hpscb. Aspirants will get Online HPAS Live Classes, Recorded Video Lectures for HPPSC, Online HPAS/ HAS test series 2021, online books for hpas, Special Online GS Classes for HPAS,  hpas digital magazine, Online Doubt Sessions, Online live Chat group,  best HPAS faculty, and many more features with our IBTS App, For more info you can call 9316488821 

Visit IBTS Website:  http://www.ibtsindia.co

Download free PDF of Himachal Pradesh Current Affairs, Static GK, Ebook & Online Coaching for HPAS & Hppsc Exams  only in 

IBTS Android App: https://bit.ly/3qeh6vF 

Stay Connected & Join our Telegram Group for free study material, free tests daily quiz & Discussion related to Exams & latest jobs, News, Admit Card, Answer Key, Results, Employment News Notifications Here: https://telegram.me/hpexams36

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad