Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (April 2021)
Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (April 2021)
HIMACHAL CURRENT AFFAIRS & GK UPDATE
APRIL 2021
1.
हिमाचल प्रदेश को जल जीवन मिशन के अंतर्गत भौतिक और वित्तीय प्रगति तथा निधि उपयोग की बेहतर क्षमता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कितनी धनराशि प्राप्त हुई ?
उत्तर : 221.28 करोड़ रूपये
व्याख्या : जल जीवन मिशन के अंतर्गत भौतिक और वित्तीय प्रगति तथा निधि उपयोग की बेहतर क्षमता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश को देश के सात राज्यों को आवंटित 464.28 करोड़ रूपये में से सर्वाधिक 221.28 करोड़ रूपये प्रोत्साहन निधि के रूप में प्राप्त हुए हैं।
2.
“चलो चम्बा अभियान-2021” का शुभारम्भ किसने किया ?
उत्तर : मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से स्वर्णिम हिमाचल पर प्रदर्शनी का उद्घाटन कर “चलो चम्बा अभियान-2021” का शुभारम्भ किया। उन्होंने चलो चम्बा का लोगो व चलो चम्बा मोबाइल ऐप को भी जारी किया। “चलो चम्बा अभियान-2021” तीन सी यानी क्राफ्ट (शिल्प), कल्चर (संस्कृति) और कुजिनज (व्यंजन) पर आधारित है। इससे चम्बा में न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
3.
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से संबंध रखने वाले सुनिल कुमार का संबंध किस खेल से है ?
उत्तर : कबड्डी।
व्याख्या : मंडी जिले के कोटली तहसील से सबंध रखने वाले सुनिल कुमार भारतीय कबड्डी टीम के खिलाडी हैं। हाल ही में संपन्न हुई दक्षिण एशिया कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय कबड्डी टीम प्रथम रही। उन्होंने 33 करोड़ रूपये का पुरस्कार जीता। इस प्रतियोगिता में सुनील कुमार का बहुत अहम् भूमिका रही।
4.
तकनिकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (टैक्यूप -3 ) परियोजना की एटीयू में हिमाचल प्रदेश का कौन सा संस्थान देश भर में प्रथम स्थान पर रहा ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्विद्यालय हमीरपुर।
5.
लघु फिल्म “दि पिल्लों” की लेखिका कौन है ?
उत्तर : काव्य वर्षा।
व्याख्या : काव्य वर्षा द्वारा लिखित पहली फिल्म ‘दि पिलो’ को बंगलुरु अंतराष्ट्रीय लघु फिल्म पुरस्कार -2021 के लिए चयनित किया गया है। काव्य वर्षा जिला काँगड़ा के जवाली क्षेत्र की रहने वाली है। इस फिल्म को आशीष वशिष्ठ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
6.
हिमाचल प्रदेश कौन सा क्षेत्रीय अस्पताल कायाकल्प कार्यक्रम के तहत राष्ट्रिय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा ?
उत्तर : क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ।
व्याख्या : क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ दूसरी बार कायाकल्प कार्यक्रम के तहत रष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। कायाकल्प नेशनल हेल्थ मिशन का कार्यक्रम है, जिसके तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता सर्विस व स्वच्छता सहित कई पैरा मीटर देख कर वैल्यू निकाला जाता है।
7.
हाल ही में किस राज्य ने महिला जूनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता को जीता ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
8.
हिमाचल प्रदेश में 7 अप्रैल 2021 को कितने नगर निगम के लिए चुनाव संपन्न हुए ?
उत्तर : 4
व्याख्या : 7 अप्रैल 2021 को हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम धर्मशाला , मंडी , सोलन और पालमपुर में चुनाव संपन्न हुए।
9.
हिमाचल प्रदेश में विंटर स्पोर्ट्स सेंटर कहाँ पर स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर : जिला चम्बा।
व्याख्या : केंद्रीय युवा सेवाएं, खेल, आयुष एवं अल्पसंख्यक मामले के राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने हिमाचल में विंटर स्पोर्ट्स सेंटर (Winter Sports Center) खोलने की घोषणा की।
10. “वीरांगना ऑन व्हील ” योजना के तहत प्रदेश के कितने थानों में महिला हेल्प डेस्कों में कार्यरत महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्कूटी दी गई ?
उत्तर : 135 पुलिस थानों में।
वीरांगना ऑन व्हील योजना :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने ‘वीरांगना ऑन व्हील’ योजना की शुरुआत की। इस योजना की शुरुआत मंडी जिले के पधर में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के दौरान की गई। इस योजना के तहत प्रदेश के हर थाने में महिला कांस्टेबल के लिए एक स्कूटी दी जा रही है।
11. 15 अप्रैल 2021 को हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कहाँ पर मनाया गया ?
उत्तर : पधर (जिला मंडी )
12. किशाऊ बाँध परियोजना किन दो राज्यों की सीमा पर बन रहा है ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड।
व्याख्या : हाल ही में किशाऊ बांध परियोजना की डीपीआर में संशोधित करने हेतु उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के परियोजना प्रबंधक को एक करोड़ रूपए खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की है। बांध का कुल डूबा क्षेत्र 2950 हेक्टेयर हैं , जिसमें हिमाचल का 1498 हेक्टेयर व उत्तराखंड का 1452 हेक्टेयर क्षेत्र है। इस बांध की ऊंचाई 236 मीटर और विद्युत उत्पादन क्षमता 660 मेगावाट होगी। बांध के जलाशय से छः राज्यों की 97,076 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी।
13. हिमाचल प्रदेश का कौन सा अस्पताल कायाकल्प अवार्ड के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान में रहा ?
उत्तर : किनौर का क्षेत्रीय अस्पताल।
व्याख्या : नेशनल हेल्थ मिशन हिमाचल ने कायाकल्प अवार्ड के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों की सूची जारी की। केटेगरी -एक में पहला इनाम किन्नौर के रीजनल अस्पताल को मिला जबकि केटेगरी -दो में चम्बा का सीएच डलहौजी प्रथम स्थान पर रहा।
14. प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार बद्री सिंह भाटिया का संबंध हिमाचल के किस जिले से हैं ?
उत्तर : जिला सोलन।
व्याख्या : हिमाचल के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार बद्री सिंह भाटिया का हाल ही में निधन हो गया। बद्री सिंह भाटिया सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने कविता ,उपन्यास और लघु कथाओं पर सोलह से अधिक पुस्तकें लिखीं है। वह वर्ष 2005 में सुचना एवं जन संपर्क विभाग के प्रकाशन, हिमप्रस्थ संपादक के पद से सेवानिवृत हुए थे।
15. “हिमाचल प्रदेश के पांच सपूत” पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर : शिव सिंह चौहान।
व्याख्या : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गत दिनों राजभवन शिमला में साहित्यकार , समाजसेवी और सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत अधकारी शिव सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक ” हिमाचल प्रदेश के पांच सपूत का विमोचन किया। यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के राज्य के विकास में योगदान पर केंद्रित है।
16. हिमाचल प्रदेश के किस जगह में देश में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा ?
उत्तर : सिस्सू (लाहौल-स्पीति )
व्याख्या : जिला लाहौल -स्पीति के सिस्सू में देश में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल से आठ किमी दूर 11000 फ़ीट की ऊंचाई पर बनने वाला 10000 दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊँचा होगा।
17. आँखें स्कैन कर डिपो में राशन देने वाला देश का पहला राज्य कौन बनेगा ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आँखे स्कैन कर राशन आबंटित करने करने वाली मशीनें स्थापित की जा रही है। ऐसी व्यवस्था करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य होगा।
18. सोमेश गोयल द्वारा संकलित ” कॉफ़ी टेबल बुक हिमाचल बर्ड्स अ विज़ुअल ट्रीट” का विमोचन किसने किया ?
उत्तर : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।
व्याख्या : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमेश गोयल द्वारा संकलित “कॉफ़ी टेबल बुक हिमाचल बर्ड्स अ विज़ुअल ट्रीट” का विमोचन किसने किया। सोमेश गोयल ने प्रदेश के 672 पक्षियों और 31 महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों की एक सूची तैयार की है।
19. पंचायती राज दिवस पर हिमाचल को किस पुरस्कार से सम्मानित किया ?
उत्तर : ई-पंचायत राज्य पुरस्कार।
व्याख्या : हिमाचल को ई-पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ हिमाचल की आठ पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिओं को विभिन्न राष्ट्रिय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
20. हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों में मॉडल कृषि फार्म विकसित किये जाएंगे ?
उत्तर : चार जिलों में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में मॉडल कृषि फार्म विकसित किए जाएंगे। जिला लाहौल-स्पीति में मटर के उन्नत बीज का फार्म विकसित किया जाएगा। ऊना जिले में आलू बीज उत्पादन के लिए आधुनिक फार्म तैयार करेंगे। सोलन में सब्जी बीज और काँगड़ा जिले के बैजनाथ में उन्नत गेहूं बीज की पैदावार के लिए आधुनिक फार्म विकसित किए जाएंगे। राज्य कृषि विभाग के कुल 36 फार्म सक्रिय है।
21. हिमाचल प्रदेश का एकमात्र छरमा प्रोसेसिंग प्लांट किस जिले में है ?
उत्तर : कुल्लू।
व्याख्या : एशिया की सबसे बड़ी संस्था एलपीएस (लाहौल पोटैटो सोसाइटी ) ने कुल्लू-मनाली के बीच पड़ने वाले रायसन में छरमा प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया है। इसकी लीज ख़त्म होने की बजह से इस प्लांट को हटाया जा सकता है।
Download Himachal Pradesh 150 + GK Questions PDF
Visit IBTS Website: http://www.ibtsindia.co
Download free PDF of Himachal Pradesh Current Affairs, Static GK, Ebook & Online Coaching for HPAS & Hppsc Exams only in
IBTS Android App: https://bit.ly/3qeh6vF
Post A Comment:
0 comments so far,add yours