Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (February 2021)
HIMACHAL CURRENT AFFAIRS & GK UPDATE
FEBRUARY 2021
1.
बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वश्रेष्ठ
- बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में देशभर में प्रथम स्थान पर आंका गया है।
- प्रदेश को यह शीर्ष स्थान देश के विभिन्न राज्यों में किए गए तुलनात्मक मूल्यांकन के आधार पर मिला है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्ज, 2016 के कार्यान्वयन के संबंध में यह तुलनात्मक मूल्यांकन किया गया है। - सीपीसीबी द्वारा इस तुलनात्मक मूल्यांकन में देश के विभिन्न राज्यों व चंडीगढ़, दिल्ली, पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया था।
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में हिमाचल प्रदेश का तुलनात्मक मूल्यांकन स्कोर कुल 24 में से सर्वाधिक स्कोर 21 रहा है।
2.
मुख्यमंत्री जी ने स्वर्णिम वाटिका कार्यक्रम का किया शुभारंभ
- हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के गौरवशाली 50 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 3 फरवरी
2021 को शिमला के समीप करेरू वन भूमि में चेरी ब्लॉसम, जिसे पाजा के रूप मेें भी जाना जाता है, का पौधा रोपा।
- उन्होंने वन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में स्वर्णिम वाटिका स्थापित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो वर्ष भर चलेगा।
- इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वर्णिम वाटिका स्थापित होगी । इससे लोगों को आराम की सुविधा प्रदान करने के लिए रमणीक स्थलों को विकसित करने के साथ-साथ प्रकृति के महत्व और इसके संरक्षण के बारे में शिक्षित करने में सहायता मिलेगी।
- इस प्रकार की पहल प्रदेश के वन क्षेत्र में वृद्धि में सहायक होगी। इससे शहरी और अर्ध-शहरी समुदायों को पौधरोपण गतिविधियों में शामिल कर वनों के महत्व और संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा।
- ये वाटिका स्थानीय लोगों को मनोरंजन के लिए स्थान उपलब्ध करवाएगी जहां उन्हें पैदल चलने तथा आराम करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
3.
ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने वाला देश का अग्रणी राज्य बना हिमाचल
- हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट ज्ञापन और कैबिनेट की कार्यवाही को कागज रहित बनाने के उद्देश्य से ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू की गई है।
- डिजिटल दौर के मद्देनजर प्रदेश की यह बड़ी उपलब्धि है, इसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश देशभर में एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।
- 5 फरवरी को ई-कैबिनेट एप्लीकेशन द्वारा पहली ई-कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।
- ई-कैबिनेट के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईटी एप्लीकेशन को विकसित किया गया है और यह पूरे देश में इस तरह का पहला ऐसा इलैक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है।
- पहली ई-कैबिनेट की बैठक में 32 कैबिनेट ज्ञापनों पर भी चर्चा की गई और इसे ई-कैबिनेट एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित किया गया।
4. जिला कुल्लू में देश का पहला ट्राउट आरएएस यूनिट
- हिमाचल प्रदेश में ट्राउट क्षेत्र का पहला आरएएस (रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम) यूनिट स्थापित किया जाएगा। यह यूनिट देश में अपनी तरह का ऐसा पहला ही होगा।
- कुल्लू जिला के पतलीकूहल में प्रस्तावित इस यूनिट को भारत सरकार ने फाइनल अप्रूवल प्रदान कर दी है।
- इसका फायदा यह होगा कि विभागीय कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के अलावा किसानों को ट्राउट की नई तकनीक उपलब्ध होगी।
- सोलन जिला के नालागढ़ में आरएएस फॉर्म (कॉर्प) कार्यरत है, जहां कम पानी में मछली तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि ट्राउट का पहला यूनिट पतलीकूहल में स्थापित किया जाएगा।
5.
मंडी के जीवन लाल को राष्ट्रपति अवार्ड
- जिला मंडी की कोटली तहसील की ग्राम पंचायत द्रुब्बल के मढोखर गांव के रहने वाले 37 वर्षीय जीवन लाल जो वर्तमान में आईटीबीपी हरियाणा में इंस्पेक्टर पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं,उन्हे राष्ट्रपति अवार्ड से नवाज़ा गया है।
6.
जिला हमीरपुर के शिवेन कुमार को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार
- हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के शिवेन कुमार को राष्ट्रिय प्रेरणा दूत पुरस्कार से नवाजा गया है।
- शिवेन कुमार को युवाओं की सामाजिक संस्था फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा गत तीन फरवरी को बिहार के सारण में राष्ट्रीय युवा विनियम कार्यक्रम के तहत यह सम्मान प्रदान किया गया है।
- हमीरपुर के डबरेड़ा गांव से संबंध रखने वाले शिवेन कुमार बचपन से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।
7. डॉ अत्री को अंतरराष्ट्रिय पुरस्कार
- जिला सिरमौर के ऐतिहासिक खेल ठोडा नृत्य के इतिहास, तकनीक व वर्तमान स्थिति को दर्शाती लघु फिल्म पुर्नोदय को अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव में श्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला है।
- इस फिल्म की पटकथा, लेखन व निर्देशन डा. संजीव अत्री द्वारा किया गया है।
8.
टीबी उन्मूलन में किन्नौर देश भर में अव्वल
- केंद्र सरकार ने वर्ष
2025 तक देश को टीबी रोग मुक्त करने के लिए देशभर में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम चलाया है।
- इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला किन्नौर पूरे भारत में प्रथम स्थान पर है।
- जिला में वर्तमान में टीबी के 197
सक्रिय मामले हैं, जो देश के किसी भी जिला में सबसे कम हैं।जनवरी से 30 जून,
2020 के सर्वे में किन्नौर जिला 7वें और हमीरपुर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर था।
- जुलाई से दिसंबर में हुए सर्वे में किन्नौर जिला पूरे देश में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आ गया है।
9.
मुख्यमंत्री जी ने युवा विज्ञान पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किए 46 विद्यार्थी
मंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद् द्वारा आयोजित युवा विज्ञान पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को अपनाकर उन्हें अनुसंधान के लिए प्रेरित करने के लिए युवा विज्ञान पुरस्कार योजना की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 में 47 विद्यार्थियों, वर्ष 2019 में 30 विद्यार्थियों और आज के इस कार्यक्रम में इस वर्ष 46 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है।
10. डॉ विजय ठाकुर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में :
·
हिमाचल प्रदेश के युवा वैज्ञानिक डा. विजय कुमार ठाकुर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में 154वां स्थान दिया गया है। इसे करियर लॉन्ग इ पैक्ट के लिए स्कोप्स डेटा बेस द्वारा संकलित किया गया है। यह सूची विभिन्न विषयों में सर्वाधिक उद्धृत वैज्ञानिकों के शीर्ष दो प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करती है।
·
हिमाचल प्रदेश का जिला ऊना टीबी उन्मूलन में देशभर में नौवें स्थान पर रहा।
·
उप-राष्ट्रपति एम. वैंकया नायडू ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 फरवरी 2021 को टांडा मेडिकल कॉलेज और नालागढ़ में बनाए गए कोविड-19 मेक शिफ्ट अस्पतालों का लोकार्पण किया।
·
हिमाचल प्रदेश के संगीतकार एस डी कश्यप को निष्पादन कला सम्मान 2017 के लिए चुना गया।
·
हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है। यदि कोई व्यक्ति मोनाल पक्षी के किसी भी भाग को धारण करेगा , उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जायगी।
· सहारा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में कैंसर ,पैरालिसिस ,मस्कुलर, डिस्ट्राफी, थैलसीमिया व हिमोफिलिया व गुर्दे की विफलता इत्यादि गंभीर बिमारियों से जूझने वाले रोगियों को प्रदेश सरकार द्वारा 3000 रूपये सहायता राशि प्रदान दी जा रही है।
11. बैजनाथ उपमंडल के धानग पंचायत के बडुआ गांव के हरजीत कुमार को कला शिखर सम्मान -2021 से नवाजा गया। खेल के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए देवभूमि हिम कला मंच शिमला द्वारा हरजीत को सम्मानित किया गया।
12. विद्यार्थी वन मित्र योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में 228 स्कूलों के माध्यम से 164.30 हेक्टेयर क्षेत्र में 1,66,830 पौधे रोपे गए तथा वर्ष 2019-20 में 146 स्कूलों के माध्यम से 131.5 हेक्टेयर क्षेत्र में 86,702 पौधे रोपित किए गए हैं। वर्ष 2020-21 में 114 नए विद्यालयों के माध्यम से 106 हेक्टेयर क्षेत्र में 90,500 पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग का लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्रदेश के हरित वन आवरण को 30 प्रतिशत तक बढ़ाना है।
13. भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी वर्षगांठ पर योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला सिरमौर का चयन किया गया है। जिला सिरमौर को शिकायत निवारण श्रेणी में बेहतर कार्यान्वयन के लिए चयनित किया गया है।पुरस्कार के लिए भारत सरकार द्वारा तीन मुख्य मापदंड बनाए गए थे, जिसमें अधिकांश आधार प्रमाणीकरण, शिकायत निवारण व भौतिक सत्यापन शामिल हैं।
14. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की बलजीत कौर हिमाचल की एकमात्र ऐसी माउंटेनियर बनी है, जिन्होंने माउन्ट एवरेस्ट , पमोरी जैसी ऊँची चोटियों को फतह करने के लिए आयोजित राष्ट्र-स्तरीय प्रतिस्पर्धा को उत्तीर्ण कर लिया है।
15. मंडी रियासत के अंतिम राजा अशोकपाल सेन का 91 वे वर्ष की आयु में निधन हो गया। राजा अशोक पाल सेन राजा जोगिन्दर सेन के पुत्र थे और रियासत में अंतिम राज्याभिषेक इनका ही हुआ था।
16. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर नाबार्ड द्वारा उड़ान मेले का आयोजन करवाया गया। जिसमें चम्बा रुमाल, कुल्लू टोपी, कुल्लू शॉल, काँगड़ा पाइन नीडल, ऊना बांस फर्नीचर, सिमौर से पहाड़ी मसाले व दालें लोगों के आकर्षण का केंद्र बने
17. ‘इज ऑफ़ बैंकिंग’ में हिमाचल प्रदेश ने अपनी स्थिति में 9 अंको का सुधार करते हुए 16वें से 7वां स्थान प्राप्त किया है।
18. हिमाचल प्रदेश 15 से 80 साल आयु वर्ग के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाया जाएगा। राज्य के बुजुर्ग व अनपढ़ लोगों को बेसिक चीजें पढ़नी व लिखनी समझाई जाएंगी। इसी के तहत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पढ़ना-लिखना अभियान में प्रदेश के छह जिलों के उपनिदेशकों को वालंटियर शिक्षकों की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निदेशक शुभकरण सिंह ने चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी और सिरमौर के जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर जल्द से जल्द शिक्षकों का चयन पूरा कर हर व्यक्ति को साक्षर बनाने की मुहिम को शुरू करने को कहा है।
19. हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पराशर और सपैहनीधार में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग गतिविधियां होंगी।
20. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में राज्य सरकार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाएगी?
उत्तर : मण्डी
व्याख्या : हिमाचल सरकार जिला मण्डी के धार्मिक स्थल ततापानी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाएगी।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सर्वाधिक आधार सत्यापन एवं किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाने की बेहतर भारत औसत श्रेणी में पुरस्कार मिला ?
उत्तर : लाहौल-स्पीति।
व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ 24 फरवरी, 2019 में किया था। इसके तहत किसानों को कृषि के लिए बीज, खाद आदि के खर्चों को वहन करने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 6000 प्रति वर्ष किसानों के खाते में जमा किए जाते हैं।
22. हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति को “हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड ” से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : अंजन कपूर।
व्याख्या : काँगड़ा जिला से संबंध रखने वाले अंजन कपूर जो पेशे से डॉक्टर हैं और आयुर्वेद की फील्ड में कार्य कर रहे हैं। आयुर्वेद में बेहतर काम करने के लिए उन्हें नेशनल अचीवर्स रेकॉग्नीशन फोरम द्वारा “हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड ” दिया गया।
23. हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कितने स्थानों को पैराग्लाइडिंग के लिए चिन्हित किया ?
उत्तर : दो।
व्याख्या : हिमाचल सरकार “नई राहें नई मंजिलें योजना ” के तहत प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को वढ़ावा देने के लिए अनछुए क्षेत्रों को विकसित करने की संभावनाएं तलाश कर रही है। इसके तहत जिला कुल्लू के पंधारा से गड़सा और खड़गान से नंगाबाग, जिला काँगड़ा में तंग नरवाना से खिरकू, जिला चम्बा में दरोटा से लहारा (खजियार) और लहारा से दरोल तथा रेना से नैनीखड्ड जरैई आदि स्थान अधिसूचित किए। मंडी में पैरा ग्लाइडिंग के लिए अधिसूचित किए गए स्थानों में पराशर और स्पैनीधार और जिला शिमला में टिक्कर ,जुन्गा से चैरी /जुन्गा शामिल है।
24. हिमाचल प्रदेश सरकार ने कब ई-परिवहन व्यवस्था की शुरुआत की ?
उत्तर : 25 फरवरी 2021
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने 25 फरवरी 2021 को ई-परिवहन व्यवस्था की शुरुआत की। ई परिवहन सेवा से लोगो को विभिन्न ऑनलाइन प्रमाणपत्र और पंजीकरण के नवीनीकरण तथा ड्राइविंग लाइसेंस आदि जारी करने की सुविधा होगी।
25. हिमाचल प्रदेश के “पढ़ना-लिखना अभियान” के तहत किस आयु वर्ग के निरक्षर लोगों को शामिल किया गया ?
उत्तर : 15 से 80 वर्ष के व्यक्तियों को।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2025 तक हर व्यक्ति को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित योजना ” पढ़ना लिखना अभियान” में हिमाचल प्रदेश के छः जिलों चम्बा, किन्नौर , लाहौल-स्पीति ,कुल्लू ,मंडी , सिरमौर को शामिल किया गया है। इसके तहत 15 वर्ष से 80 वर्ष के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर किया जाएगा।
26. “निज पथ का अविचल पंथी” किस पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मकथा है ?
उत्तर : श्री शांता कुमार।
27. हिमाचल प्रदेश के किस जिला में प्रदेश का पहला ज्योर्तिलिंग स्थापित किया जाएगा , जिसमें एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रति रूपों के दर्शन होंगे ?
उत्तर : मंडी।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कंगनीधार में प्रदेश का पहला ज्योतिर्लिंग स्थापित होगा।
Download Himachal Pradesh 150 + GK Questions PDF
Visit IBTS Website: http://www.ibtsindia.co
Download free PDF of Himachal Pradesh Current Affairs, Static GK, Ebook & Online Coaching for HPAS & Hppsc Exams only in
IBTS Android App: https://bit.ly/3qeh6vF