Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (APRIL 2022) in HINDI (हिमाचल प्रदेश करेंट अफेयर्स)

Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (APRIL 2022) in HINDI (हिमाचल प्रदेश करेंट अफेयर्स)

Himachal Pradesh Current Affairs Monthly: (APRIL 2022) in HINDI (हिमाचल प्रदेश करेंट अफेयर्स)

हिमाचल प्रदेश करेंट अफेयर्स मासिक: - प्रिय उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश करेंट अफेयर्स मासिक प्रदान किया जाता है:  अब यहां डाउनलोड करें और महीने के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को इकट्ठा करें। आप इसे नीचे दिए गए लिंक में पीडीएफ के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न.1. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नई आबकारी नीति को कब लागू किया?

उत्तर:- 1 अप्रैल 2022 को

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश में एक जुलाई 2021 से आबकारी नीति लागू हुई है। 1 अप्रैल 2022 से नई नीति के तहत शराब बिक्री और सप्लाई का काम होगा।

 

प्रश्न.2. हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली ललिता वकील को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी द्वारा कौन से सम्मान से सम्मानित किया?

उत्तर:- पद्मश्री सम्मान

व्याख्या: चंबा रुमाल को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में लगातार बेहतर कार्य करने के लिए चंबा शहर निवासी ललिता वकील को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सर्वोच्च पुरस्कार पद्मश्री से नवाजा गया है

 

प्रश्न.3. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में कहां पर राज्य स्तरीय लघु शिवरात्री मेला आयोजित होता है?

उत्तर:- जोगिंद्रनगर में

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की तरह मंडी की महाशिवरात्रि का पर्व कई मायनों में अनोखा है। यहां देवताओं और लोगों के मिलन की झलक नजर आती है। दरअसल हिमाचल के लगभग हर गांव के अपने देवता होते हैं। इन्हीं देवताओं की जलेब शिवरात्रि में पहुंचती है और इसे खास बना देती है। जो भी देवी-देवता जिस स्थान से संबंध रखते हैं, वहां के लोग उनको पालकी या पीठ पर उठाकर मंडी के पड्डल मैदान तक लाते हैं।

 

प्रश्न.4. देश के पहले रोलिंग क्रैश बैरियर का ट्रायल केंद्र सरकार ने कहां पर किया है?

उत्तर:- नाहन में

 

प्रश्न.5. हिमाचल प्रदेश का पहला रेन वॉटर हार्वेस्टिंग डैम कहां पर बनेगा?

उत्तर:- ऊना जिले में

व्याख्या: केंद्र सरकार ने देश के पहले रोलिंग क्रैश बैरियर का ट्रायल नाहन में किया है। इस पर 3 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च किये गए है। पहले चरण में एनएच 503 पर 300 मीटर, जबकि एनएच 907A पर 206 मीटर रोलर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं। एनएच 503 पर ऊना मुबारकपुर में रोलिंग बैरियर गार्ड रेल सिस्टम लगाया जाना है।

 

प्रश्न.6. केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के चंबा की सीमा ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर:- रजत पदक

व्याख्या: केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के चंबा की सीमा ने रजत पदक जीता है। सीमा ने यह उपलब्धि दस हजार मीटर दौड़ में हासिल की। दस हजार मीटर की दौड़ सीमा ने 34 मिनट 31 सेकंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की कविता यादव ने कांस्य पदक हासिल किया है।

 

प्रश्न.7. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के किस जिले को देश भर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर:- हमीरपुर

व्याख्या: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। जिला के अनुसूचित जाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने और विकास कार्य करवाने में हमीरपुर जिला अव्वल रहा है। वर्ष 2011 के सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे के आधार पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिला हमीरपुर के 17 विभिन्न गांवों का चयन किया गया था। इन गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए केंद्र सरकार से प्रत्येक गांव के लिए 20-20 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा प्रदेश सरकार से अतिरिक्त बजट मिला था। निर्धारित कुल 40 अंकों के विभिन्न पैरामीटर पर विकास कार्य करवाने में हमीरपुर जिला अव्वल रहा है।

 

प्रश्न.8. हमीरपुर जिले में बहने वाली किन खड्डों (नदियां) में यूरेनियम के अवशेष हाल ही में मिले हैं?

उत्तर:- पुंग और कुनाह खड्ड

 

प्रश्न.9. हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवम आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 के अपेक्षा वित्त वर्ष 2021-22 में वस्तु एवं सेवा कर कलेक्शन में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?

उत्तर:- 29 प्रतिशत ।

व्याख्या: राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 4,481 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 3,464 करोड़ रुपये था। इस वर्ष इसमें 29 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

 

प्रश्न.10. वेशकीमती जड़ी बूटी चिरायता-कडडू की खेती जिला कुल्लू की किस ग्राम पंचायत की जा रही है?

उत्तर:- दियार पंचायत (कुल्लू)

व्याख्या: कुल्लू की दियार पंचायत के ओसन हर्बल गार्डन में जड़ी-बूटी चिरायता -कडू की खेती की जाएगी। जीबी पंत हिमालयन पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान मौहल भी ग्रामीणों की सहायता करेगा। चिरायता अस्थमा, रक्त शोधन, त्वचा रोग, पेट दर्द, कुष्ट रोग, मलेरिया, ज्वर और शुगर जैसे रोगों को दूर करता है।

 

प्रश्न.10. हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार संस्थागत प्रसव कराने में कौन-सा जिला प्रदेश भर में प्रथम रहा?

उत्तर:- हमीरपुर।

व्याख्या: वर्ष 2020-21 में चंबा जिले की संस्थागत प्रसव करवाने की दर 61.41 फीसदी है जबकि हमीरपुर जिला 98.92 फीसदी संस्थागत प्रसव करवाकर प्रदेश भर में अव्वल रहा है। इसी तरह कांगड़ा ने 97.32, बिलासपुर ने 96.28, किन्नौर ने 82.91, कुल्लू ने 91.06, लाहौल स्पीति ने 77.53, मंडी ने 91.81, शिमला ने 95.45, सिरमौर ने 86.98, सोलन ने 94.53 और ऊना जिले ने 91.70 फीसदी संस्थागत प्रसव कराए हैं।

 

प्रश्न.11. हैदराबाद में आयोजित की गई 50वीं वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब किस टीम ने जीता?

उत्तर:- हिमाचल की टीम ने।

व्याख्या: हैदराबाद में आयोजित की गई 50वीं वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने भारतीय रेलवे की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।

 

प्रश्न.12. सिंगापुर में आयोजित अंतराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दिलीप डोजी ने अलग-अलग श्रेणियों की स्पर्धाओं में तीन रजत पदक जीते । उनका संबंध किस जिले से हैं?

उत्तर:- ऊना।

व्याख्या: सिंगापुर में आयोजित अंतराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दिलीप डोजी ने अलग-अलग श्रेणियों की स्पर्धाओं में तीन रजत पदक जीते। इनका संबंध संतोषगढ़ जिला ऊना से है

 

प्रश्न.12. लाहौल के सिस्सू में अखिल भारतीय अल्पाइन राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन कौन सी टीम रही?

उत्तर:- हिमाचल की टीम।

व्याख्या: राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में देश भर के 187 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग की अल्पाइन जायंट सलालम स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के मेहराजुद्दीन खान ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान पर सेना की टीम के विवेक राणा रहे। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर भी सेना की टीम के करण सिंह रहे। हिमाचल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।

 

प्रश्न.13. केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की किस खिलाड़ी ने रजत पदक जीता?

उत्तर:- सीमा।

व्याख्या: केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के चंबा की सीमा ने रजत पदक जीता है। दस हजार मीटर की दौड़ सीमा ने 34 मिनट 31 सेकंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की कविता यादव ने कांस्य पदक हासिल किया है।

 

प्रश्न.14. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी संगठन (सीएमआईई) द्वारा जारी बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मार्च में हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की दर कितने प्रतिशत रही?

उत्तर:- 12.1 प्रतिशत।

व्याख्या: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी संगठन (सीएमआईई) द्वारा जारी बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मार्च में हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की दर 12.1 प्रतिशत रही। हिमाचल रोजगार देने में असफल टॉप 10 राज्यों में है और सूची में उसका सातवां स्थान है।

 

प्रश्न.15. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के किस जिले को देश भर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर:- हमीरपुर।

व्याख्या:

         प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। जिला के अनुसूचित जाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने और विकास कार्य करवाने में हमीरपुर जिला अव्वल रहा है।

         निर्धारित कुल 40 अंकों में से देशभर में सर्वाधिक 38 अंक हासिल कर हमीरपुर जिला को देशभर में पहले पायदान पर रहा है। जबकि, 36 अंकों के साथ असम दूसरे और 34 अंकों के साथ मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है। चयनित गांव में गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाने, लिंगानुपात में सुधार करने, गांव में सड़क निर्माण, पेयजल, घर अनुदान योजना, स्कूल भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं और गांव में सोलर लाइटें लगाने समेत अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। करीब 82 फीसदी विकास योजनाएं धरातल पर लागू हो चुकी हैं।

 

प्रश्न.16. हिमाचल प्रदेश की एकमात्र टिशू कल्चर लैब कहाँ स्थापित की गई है?

उत्तर:- चायल के महोगबाग।

व्याख्या: चायल के महोगबाग में टिशू कल्चर लैब स्थापित की गई है। यहाँ पर सेब के रूट स्टॉक तैयार किए जाते हैं तथा 70 तरह के फूलों को भी तैयार किया जाता है।

 

प्रश्न.17. हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंवन योजना के तहत दिव्यांगो और महिलाओं की अनुदान राशि मे कितने प्रतिशत वृद्धि की गई?

उत्तर:- 5 प्रतिशत।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंवन योजना के तहत दिव्यांगो और महिलाओं की अनुदान राशि में 5 प्रतिशत की बृद्धि की गई। अब दिव्यांगो और महिलाओं को 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 25 से 30 प्रतिशत कर दिया है।

 

प्रश्न.18. हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश औद्योगिक विकास नीति -2019 को कब तक बढ़ाने को मंजूरी दी?

उत्तर:- 31 दिसंबर, 2025

व्याख्या: हिमाचल कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास नीति-2019 और हिमाचल प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए इन्सेंटिव एवं छूट सुविधा नियम-2019 में संशोधन करने और हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास नीति-2019 को 31 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की गई।

 

प्रश्न.19. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में हिमाचल के कितने जिलों ने जगह बनाई?

उत्तर:- चार जिलों ने।

व्याख्या: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 जिलों की सूची जारी की है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ने जगह बनाई है। पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करने में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला दूसरे स्थान पर रहा है। जिला मंडी ने इस योजना के तहत 421.88 किमी सड़क के निर्माण का लक्ष्य पूरा कर राष्ट्रीय स्तर पर यह कामयाबी हासिल की है। इसी तरह कांगड़ा 244.075 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कर 20वें नंबर पर रहा। चंबा 238.216 किमी सड़कों का निर्माण कर 21वें स्थान पर है, वहीं जिला शिमला 211.465 किमी सड़क निर्माण के साथ 28वें नंबर पर आया है।

 

प्रश्न.20. थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 में मंडी जिले से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी ने बॉक्सिंग में कौन-सा पदक जीता?

उत्तर:- रजत पदक ।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी ने थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 में 81 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता।

 

प्रश्न.21. हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने किन्हें हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए नामित किया?

उत्तर:- पद्मश्री विद्यानंद सरैक और कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजगढ़ क्षेत्र के दो लोगों को हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए नामित किया है। इन दोनों को केंद्र सरकार से हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुके हैं। प्रदेश सरकार ने देवठी मझगांव निवासी पद्मश्री विद्यानंद सरैक और कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए नामित किया।

 

प्रश्न.22. हिमाचल प्रदेश की कौन -सी ई-नाम मंडी देश भर की मंडियों में वेहतरीन व्यवस्था के लिए अव्वल आई?

उत्तर:- सोलन की ई-नाम मंडी।

व्याख्या: सोलन स्थित ई-नाम मंडी बेहतरीन कार्य करने के लिए देश भर की मंडियों में अव्वल रही है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री पुरस्कार-2019 के लिए सोलन मंडी का बेहतरीन व्यवस्था के लिए चयन किया है। यह पुरस्कार सिविल सर्विस दिवस पर 21 अप्रैल को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रदान किया जाना है। पुरस्कार स्वरूप मंडी को दस लाख रुपये की प्रोत्साहन रशि और प्रशस्ती पत्र मिलेगा।

 

प्रश्न.23. हिमाचल प्रदेश की किस जिला प्रशासन को सिविल सर्विस पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किया?

उत्तर:- जिला प्रशासन किन्नौर।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर को पूरी तरह से कोरोना टीकाकरण करने पर प्रदेश सरकार ने प्रदेश सिविल सर्विस अवार्ड के लिए चयनित किया है। जिले के लोगों को महामारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को जनजन तक पहुंचा कर किन्नौर को पूरे देश में प्रथम टीकाकरण जिला बनाया है।

 

प्रश्न.24. भारतीय सेना की यूनिट 12 डोगरा के हवलदार अजय का चयन अक्तूबर 2022 में चीन में होने जा रही एशियन पैरा ओलंपिक के लिए हुआ है। उनका संबंध हिमाचल के किस जिले से हैं?

उत्तर:- मंडी।

व्याख्या: भारतीय सेना की यूनिट 12 डोगरा के हवलदार अजय का चयन अक्तूबर 2022 में चीन में होने जा रही एशियन पैरा ओलंपिक के लिए हुआ है। 400 और 200 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अजय मंडी जिले के नगवाईं के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने 20वीं राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैंपियनशिप में 400 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।

 

प्रश्न.25. हिमाचल पुलिस के किस बैंड को हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत अवार्ड दिया जाएगा?

उत्तर:- हार्मनी ऑफ दी पाइन्स।

व्याख्या: हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ दी पाइन्स को हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत अवार्ड दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड हार्मनी ऑफ दी पाइन्स देश भर में एक मात्र ऐसा बैंड है, जिसे विभाग और सरकार ने स्वीकृति दी है।

 

प्रश्न.26. राष्ट्रीय दिनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण में हिमाचल प्रदेश के किस जिला परिषद को प्रथम पुरस्कार दिया गया?

उत्तर:- ऊना जिला परिषद।

व्याख्या: पंचायती राज मंत्रालय ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के लिए वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला परिषद को प्रदेश में पहला पुरस्कार मिला।

 

प्रश्न.27. 15 अप्रैल, 2022 को कहां पर राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह ( Statehood Day ) मनाया जाएगा ? और इसकी अध्यक्षता कौन करेंगे ।

उत्तर:- चंबा जिला मुख्यालय स्थित चौगान, इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे ।

व्याख्या: 15 अप्रैल, 2022 को चंबा जिला मुख्यालय स्थित चौगान में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह (Statehood Day) मनाया जाएगा और इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे ।

 

प्रश्न.28. हिमाचल प्रदेश में कितनी जल परीक्षण प्रयोगशालाएं खोली जा रही हैं?

उत्तर:- 59 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश में 59 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं जिनमें से 14 जिला स्तरीय, 45 उप मंडलीय स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला में शामिल हैं।

 

प्रश्न.30. वित्त वर्ष 2021-22 में जीएसटी में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई?

उत्तर:- 29 प्रतिशत

व्याख्या: राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल वस्तु एवं सेवा कर 4481 करोड़ रुपए रहा है

 

प्रश्न.31. मुख्यमंत्री शगुन योजना द्वारा बीपीएल परिवारों की बेटियों को शादी में वित्तीय सहायता हेतु प्रदेश में कितनी राशि दी जा रही है?

उत्तर:- 31,000 रूपए

व्याख्या: बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु प्रदान की जा रही

·         ₹ 31000 की आर्थिक सहायता राशि

·         3 योजना पर 13 करोड़ 75 लाख 78 हजार रुपए व्यय

·         •14,437 बेटियां लाभान्वित है।

 

प्रश्न.32. हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंवन योजना के तहत दिव्यांगो और महिलाओं की अनुदान राशि मे कितने प्रतिशत वृद्धि की गई है?

उत्तर:- 5 प्रतिशत

व्याख्या:

• हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंवन योजना के तहत दिव्यांगो और महिलाओं की अनुदान राशि में 5 प्रतिशत की बृद्धि की गई ।

• मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत महिलाओं व दिव्यांगों को मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 35 प्रतिशत व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 30 फीसदी किया गया।

 

प्रश्न.33. हाल ही में थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के किस खिलाड़ी ने देश के लिए रजत पदक जीता?

उत्तर:- आशीष चौधरी

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के धनोटू निवासी आशीष चौधरी का फाइनल मुकाबला शनिवार को कजाकिस्तान के बॉक्सर नूरबेक ओरलबे के साथ हुआ । इसमें कजाकिस्तान के बॉक्सर नूरबेक ओरलबे ने 0-5 से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता । प्रतियोगिता में आशीष चौधरी ने रजत पदक अपने नाम किया है।

 

प्रश्न.34. हिमाचल प्रदेश के किस जिले को राष्ट्रीय दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मिलेगा?

उत्तर:- ऊना जिले को

व्याख्या:  पंचायती राज मंत्रालय ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के लिए वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की है।

         इसमें दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला को प्रदेश में पहला पुरस्कार मिलेगा।

         पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को जम्मू के पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह पुरस्कार देंगे।

         राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों को चार श्रेणियों में बांटा गया है।

         दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार शामिल हैं।

         ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के लिए मंडी के सुंदरनगर ब्लॉक की चामुखा पंचायत का चयन हुआ है।

         नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार कांगड़ा के बैजनाथ की घोड़पीठ पंचायत को मिलेगा।

         हमीरपुर की दड़ूही पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार दिया जाएगा।

 

प्रश्न.35. हिमाचल प्रदेश की पहली एंटी हेल गन परीक्षण कहां पर स्थापित की गई है?

उत्तर:- जुब्बल

व्याख्या: कंडाघाट में टेस्टिंग के बाद स्वदेशी एंटी हेल गन शिमला जिले में जुब्बल के मंढोल में स्थापित की गई है ।

 

प्रश्न.36. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की हिंदी एवं संस्कृत पुस्तक में गीता सार पाठ्यक्रम शामिल करने की घोषणा की है?

उत्तर:- हिमाचल प्रदेश

 

प्रश्न.37. किस राज्य की चाय को हाल ही में यूरोपीय आयोग से GI टैग मिलेगा?

उत्तर:- कांगड़ा चाय, हिमाचल प्रदेश

 

प्रश्न.38. हैदराबाद में आयोजित की गई 50 वीं वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब किस टीम ने जीता?

उत्तर:- हिमाचल की टीम ने

व्याख्या: हैदराबाद में आयोजित की गई 50 वीं वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने भारतीय रेलवे की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।

 

प्रश्न.39. हिमाचल प्रदेश की कौन सी ई – नाम मंडी देश भर की मंडियों में वेहतरीन व्यवस्था के लिए अव्वल आई?

उत्तर:- सोलन की” ई – नाम मंडी “

व्याख्या:

         सोलन स्थित ई – नाम मंडी बेहतरीन कार्य करने के लिए देश भर की मंडियों में अव्वल रही है ।

         केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री पुरस्कार 2019 के लिए सोलन मंडी का बेहतरीन व्यवस्था के लिए चयन किया है ।

         यह पुरस्कार सिविल सर्विस दिवस पर 21 अप्रैल को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रदान किया जाना है ।

         पुरस्कार स्वरूप मंडी को दस लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ती पत्र मिलेगा ।

         केंद्र ने वर्ष 2016 में ई-नाम मंडी योजना आरंभ की है। इस दौरान सोलन में मंडी आरंभ की गई थी।

 

प्रश्न.40. हिमाचल प्रदेश में पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट कहां पर बनेगा?

उत्तर:- चंबा में

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के चंबा में प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित होगा । 1100 बीघा (80 हेक्टेयर) क्षेत्र में 300 किलोवाट का ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पीवी प्लांट स्थापित किया जाएगा।

 

प्रश्न.41. हिमाचल प्रदेश में हाल ही में कहां पर सबसे ऊंचा राष्ट्रिय झंडा तिरंगा स्थापित किया गया है?

उत्तर:- बिलासपुर

 

प्रश्न.42. हिमाचल प्रदेश का कौन सा ऐसा पहला स्कूल बन गया है, जहां विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी ड्रेस कोड में नजर आएंगे?

उत्तर:- जिला बिलासपुर का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जामली

व्याख्या: जिला बिलासपुर का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जामली हिमाचल प्रदेश का ऐसा पहला स्कूल बन गया है, जहां विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी ड्रेस कोड में नजर आएंगे । महिला शिक्षकों के लिए गुलाबी रंग का सूट और पुरुष शिक्षकों के लिए सफेद कमीज और ग्रे रंग की पेंट ड्रेस कोड में रखी गई है ।

 

प्रश्न.43. हिमाचल प्रदेश के किस जिला में तीर कमान केंद्र खोला जाएगा?

उत्तर:- लाहौल स्पीति

 

प्रश्न.44. पद्मश्री विद्यानंद सरैक और कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?

उत्तर:- हिमाचल गौरव पुरस्कार

 

प्रश्न.45. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर द्वारा 15 अप्रैल 2022 को ______ मेगावॉट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है?

उत्तर:- 125 मेगावॉट

 

प्रश्न.46. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में देश का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रिय पार्क बनेगा?

उत्तर:- कुल्लू में (ग्रेट हिमालयन राष्ट्रिय पार्क)

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित ग्रेट हिमालयन राष्ट्रिय पार्क देश का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रिय पार्क बनने जा रहा है।वर्तमान में पार्क का दायरा 905.4 वर्ग किलोमीटर तक फैला है। दो नेशनल पार्क और दो सेंक्चुरी को इसमें शामिल किया किया जा रहा है। सबसे पहले ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से सटे 710 वर्ग किलोमीटर खीरगंगा नेशनल पार्क को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 675 वर्ग किमी के पिन वैली नेशनल पार्क के अलावा रूपी भाब वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी तथा कनावर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी को भी मर्ज किया जाएगा। यह काम यूनेस्को की गाइडलाइन के आधार पर किया जा रहा है।

 

प्रश्न.47. मई 2022 में आयोजित होने वाले किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में हिमाचल प्रदेश के कौन खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेगा?

उत्तर:- अमित कुमार ठाकुर

 

प्रश्न.48. लेह लद्धाख की जंस्कार घाटी को लाहौल से जोड़ने वाले किस दर्रे पर विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर टनल बनाई जाएगी?

उत्तर:- शिंकुला दर्रा

व्याख्या: शिंकुला टनल दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी टनल होगी । 16580 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे पर 4.2 किलोमीटर लंबी टनल बनने से कारगिल की मनाली से दूरी 355 की जगह 60 किलोमीटर कम होकर 295 किलोमीटर रह जाएगी। मनाली-लेह-कारगिल रूट के लिए यह वैकल्पिक है। अभी विश्व में दस हजार से अधिक की ऊंचाई पर अमेरिका में 2.7 किलोमीटर लंबी टनल बनी है।

 

प्रश्न.49. हाल ही में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नए वाइस चांसलर कौन बने हैं?

उत्तर:- डॉ.ज्योति प्रकाश, आदेश जारी

व्याख्या:

         हाल ही में प्रो. सिंकदर कुमार के भाजपा की तरफ से राज्यसभा सांसद बनने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली हो गया था।

         उसके बाद धर्मशाला की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एसपी बंसल को एचपीयू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

         डॉ. ज्योति प्रकाश को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।

         डॉ. ज्योति प्रकाश की नियुक्ति अगले तीन वर्ष के लिए की गई है।

 

प्रश्न.50. हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य (15 अप्रैल 2022) पर प्रेरणा स्त्रोत पुरुस्कार से किसे नवाजा गया?

उत्तर:- श्याम सरण नेगी जी (देश के पहले मतदाता)

 

प्रश्न.51. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से शमशीर से संबंध रखने वाले किस व्यक्ति को लोक सेवा आयोग के आईएफएस के प्रशिक्षण में बेस्ट अधिकारी ट्रेनिंग के लिए राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया?

उत्तर:- गुरहर्ष सिंह

 

प्रश्न.52. लेह लद्धाख की जंस्कार घाटी को लाहौल से जोड़ने वाले किस दर्रे पर विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर टनल बनाई जाएगी?

उत्तर:- शिंकुला दर्रा।

व्याख्या: शिंकुला टनल दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी टनल होगी। 16580 फीट की ऊंचाई पर 4.25 किमी लंबी टनल का निर्माण होगा। यह टनल इस उंचाई पर बनने वाली विश्व की सबसे ऊंची व लंबी टनल होगी। इस टनल के बनने से लेह लद्दाख की जांस्कर घाटी साल के अधिकतर महीने लाहुल व मनाली से जुड़ जाएगी।

 

प्रश्न.53. हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने कितने व्यक्तियों को उनके प्रशसनीय कार्यों के लिये हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए?

उत्तर:- छः व्यक्तियों को।

व्याख्या: हिमाचल गौरव पुरस्कार जिला सिरमौर के देवठी मझगांव के पद्मश्री विद्यानंद सरैक, चंबा की ललिता वकील, मरणोपरांत बाबा इकबाल सिंह को बडू् साहिब के डॉ. देवेंद्र सिंह के माध्यम से, डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, डॉ. गौतम व्यथित और विजय राज उपाध्याय को प्रदान किए।

 

प्रश्न.54. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में देश का तीसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क बनेगा?

उत्तर:- कुल्लू में।

व्याख्या: कुल्लू जिले में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क देश का तीसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क बनने जा रहा है। वर्तमान में पार्क का दायरा 905.4 वर्ग किलोमीटर तक फैला है। दो नेशनल पार्क और दो सेंक्चुरी को इसमें शामिल किया किया जा रहा है। सबसे पहले ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से सटे 710 वर्ग किलोमीटर खीरगंगा नेशनल पार्क को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 675 वर्ग किमी के पिन वैली नेशनल पार्क के अलावा रूपी भाब वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी तथा कनावर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी को भी मर्ज किया जाएगा। यह काम यूनेस्को की गाइडलाइन के आधार पर किया जा रहा है।

 

प्रश्न.55. अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के किस खिलाड़ी ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता?

उत्तर:- मंजीत सिंह।

व्याख्या: अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में कुल 605 खिलाड़ियों ने 298 घोड़ो के साथ भाग लिया। करीब 31 श्रेणियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का 12 दिन तक आयोजन चला। इसमें आईटीबीपी टीम ने सर्वाधिक 25 पदकों के साथ सर्वश्रेष्ठ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आईटीबीपी जबान मंजीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।

 

प्रश्न.56. किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में हिमाचल प्रदेश से कौन खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेगा?

उत्तर:- अमित कुमार ठाकुर।

व्याख्या: मई 2022 में आयोजित होने वाले किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में बिलासपुर के अमित कुमार देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

प्रश्न.57. हिमाचल प्रदेश की पहली सौर ऊर्जा परियोजना से किस जिले में बिजली का उत्पादन किया जाएगा?

उत्तर:- लाहौल-स्पीति।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में अगस्त से दो मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन शुरू होगा। सौर ऊर्जा उत्पादन शुरू होने से काजा क्षेत्र में सर्दियों के मौसम के दौरान बिजली की किल्लत नहीं रहेगी। भारत सरकार की सोलर इलेक्ट्रिक कारपोरेशन के साथ मिलकर बिजली बोर्ड इस सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को लगाने जा रहा है।

 

प्रश्न.58. भारतीय वॉलीबॉल टीम के सहायक कोच किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर:- अंकुर कुमार ।

व्याख्या: हिमाचल के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत बधानी के अंकुर कुमार को भारतीय वॉलीबॉल टीम के सहायक कोच नियुक्त किया गया।

 

प्रश्न.59. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर प्रदेश का पहला हाइड्रोजन मोबिलिटी स्टेशन स्थापित होगा?

उत्तर:- चम्बा।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के चंबा में प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में मोबिलिटी क्षेत्र के लिए 20 करोड़ की परियोजना के लिए एनएचपीसी के समूह महाप्रबंधक एके पाठक और चंबा के उपायुक्त डीसी राणा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1100 बीघा (80 हेक्टेयर) क्षेत्र में 300 किलोवाट का ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पीवी प्लांट स्थापित किया जाएगा।

 

प्रश्न.60. हिमाचल सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए हिमाचल के उद्योगों में ईंधन नीति लागू की। इस नीति के तहत प्रदेश के उद्योगों को कितनी श्रेणियों में बांटा गया है?

उत्तर:- तीन श्रेणियों में।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश की ईंधन नीति प्रदेश में उद्योगों से वायु मंडल में फैल रहे प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू की गई।

·         प्रदेश में लगे उद्योगों में पैट कोक का इस्तेमाल ही किया जा सकेगा। इस ईंधन से प्रदूषण कम फैलता है।

·         इस नीति के तहत प्रदेश के उद्योगों को तीन श्रेणियों लाल, नारंगी और हरे रंग में विभाजित किया गया है। जिन उद्योगों से सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलता है, उसे लाल रंग की श्रेणी में रखा गया है। उससे कम वालों को नारंगी और सबसे कम प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को हरे रंग की श्रेणी में रखा है।

 

प्रश्न.61. हिमाचल प्रदेश के किस जिले के हाटी समुदाय के लोग जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहे हैं?

उत्तर:- सिरमौर जिला।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के हाटी समुदाय के लोग हिमाचल सरकार से जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। जनजातीय दर्जा मिलने से हाटी समुदाय के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, विकास कार्यों के लिए विशेष बजट तथा अनेक आर्थिक मदद मिलेगी।

 

प्रश्न.62. हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आवकारी विभाग ने वर्ष 2021-22 वितीय वर्ष में कितना जीएसटी संग्रहण किया?

उत्तर:- 4390 करोड़ रुपये।

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आवकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 में वार्षिक लक्ष्य से लगभग 248 करोड़ रुपये अधिक जीएसटी का संग्रहण किया। विभाग ने इस वितीय वर्ष में 4390 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रहण किया।

 

प्रश्न.63. हाल ही में हिमाचल के किस राष्ट्रीय पार्क में दुर्लभ वन्य प्राणी हिमालयन सीरो को देखा गया?

उत्तर:- ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ।

व्याख्या: हिमालयन सीरो एक दुर्लभ प्रजाति है। दुर्लभ वन्यजीव की अनुसूची-एक में शामिल हिमालयन सीरो को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ ने संकट की नजदीकी श्रेणी में शामिल किया गया है।

 

प्रश्न.64. हाल ही में शिमला पुलिस ने ऊंची आवाज में संगीत बजाने वालों के खिलाफ शिकायत करने के लिए कौन सा एप लांच किया?

उत्तर:- “शोर नहीं”।

व्याख्या: हिमाचल में पहली बार शिमला पुलिस ने ‘शोर नहीं’ एप लांच किया है। इससे आप तुरंत अपने आसपास शोर मचाने वालों की शिकायत कर सकते हैं। चाहे दिन हो या रात, ऊंची आवाज से हो रही असुविधा की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा सकते हैं।

 

प्रश्न.65. हाल ही में भारतीय हैंडबॉल टीम ने एशियन महिला यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इस टीम में हिमाचल से कितनी महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया?

उत्तर:- चार महिला खिलाड़ियों ने।

व्याख्या: बैंकाक में आयोजित एशियन महिला यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने रजत पदक जीता है। भारतीय टीम में चार खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की थीं। उन्होंने हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। संजना, जस्सी और वंशिका ने कई गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

 

प्रश्न.66. हिमाचल प्रदेश पुलिस के “Harmony of the Pines” ऑर्केस्ट्रा, जिन्होंने कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘हुनरबाज़ ‘ में अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रौशन किया , उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा ____ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।

उत्तर:- प्रेरणास्त्रोत पुरुस्कार

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश पुलिस के हार्मनी ऑफ द पाइन्स ऑर्केस्ट्रा, जिन्होंने कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘हुनरबाज़ ‘में अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रौशन किया, उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा प्रेरणास्त्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।

 

प्रश्न.67. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार ब्लॉक के तहत आने वाली कौन सी पंचायत ई – गवर्नेस में हिमाचल प्रदेश में अव्वल रही है?

उत्तर:- कलवारी

 

प्रश्न.68. हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किस राज्य ने उद्योगों के लिए ईंधन नीति लागू कर दी है?

उत्तर:- हिमाचल प्रदेश

 

प्रश्न.69. हाल ही में किस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ दि पाइंस को प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया?

उत्तर:- राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा

 

प्रश्न.70. हिमाचल प्रदेश में कहां पर पहला सरकारी एम – फार्मेसी कॉलेज खुलेगा?

उत्तर:- नगरोटा बगवां, कांगड़ा में

 

प्रश्न.71. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में कौन कार्यभार संभालेगा?

उत्तर:- प्रो. ज्योति प्रकाशर्मेसी

 

प्रश्न.72. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की कमान किसे सौंपी गई है?

उत्तर:- श्रीमती प्रतिभा सिंह

 

प्रश्न.73. हाल ही में हिमाचल प्रदेश में किसने” शोर एप” लॉन्च की है?

उत्तर:- शिमला पुलिस ने

व्याख्या: हिमाचल में पहली बार शिमला पुलिस ने ‘शोर नहीं’ एप लांच किया है। इससे आप तुरंत अपने आसपास शोर मचाने वालों की शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद चाहे दिन हो या रात, ऊंची आवाज से हो रही असुविधा की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा सकते हैं।

 

Download IBTS Android App: https://bit.ly/3qeh6vF
(For Free PDF of Current Affairs & E-books)

Download Himachal Pradesh 150 + GK Questions PDF


IBTS institute is the Ranked no 1 institute for Himachal Pradesh Exams & the best institute for HPPPSC Coaching in Chandigarh, they provided the best online coaching for HPAS Coaching in Chandigarh With IBTS Institute's Online Coaching for hpscb. Aspirants will get Online HPAS Live Classes, Recorded Video Lectures for HPPSC, Online HPAS/ HAS test series 2021, online books for hpas, Special Online GS Classes for HPAS,  hpas digital magazine, Online Doubt Sessions, Online live Chat group,  best HPAS faculty, and many more features with our IBTS App, For more info you can call 9316488821 

Visit IBTS Website:  http://www.ibtsindia.com

Download free PDF of Himachal Pradesh Current Affairs, Static GK, Ebook & Online Coaching for HPAS & Hppsc Exams  only in 

IBTS Android App: https://bit.ly/3qeh6vF

Candidates can leave their comments in the comment box. Any queries & Comments will be highly welcomed. Our Panel will try to solve your query. Keep Updating Yourself.

Fore Free Study material Click Here to Join Our Official Telegram Group

Stay Connected & Join our Telegram Group for free study material, free tests daily quizzes & Discussions related to Exams & latest jobs, News, Admit Card, Answer keys, Results, and Employment News.
=======================================
IBTS ANDROID APPLICATION: https://bit.ly/3qeh6vF
============================================

Thanks & Stay Connected

AIMSUCCESS.IN
Ranked No.1 Institute for HPAS/ HPPSC & HP Allied Services Exams in Chandigarh
Awarded for Best Online HPAS Coaching Institute - IBTS India
The Only Institute for Himachal Pradesh Exams Coaching in Chandigarh

Taglines: Himachal Pradesh current affairs || HP GK|| hp current affairs 2021 || Himachal GK 2021|| HP GK PDF 2021 || Himachal Pradesh Monthly GK & Current Affairs, Himachal Pradesh Current Affairs 2022 | HP Current Affairs 2022 | Himachal Current Affairs April 2022 | HP Current Affairs | April Month Current Affairs 2022 | HP Current Affairs in Hindi 2022 | HP Current Affairs in English 2022 | HP Current Affairs March 2022 | Weekly HP Current Affairs 2022 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad