HP Current Affairs Daily - 15 April 2023 | Himachal Gaurav and Inspiration Awards 2023

 

HP Current Affairs Daily - 15 April 2023 in Hindi (Himachal Pradesh News)

HP Current Affairs Daily - 15-16 April 2023 in Hindi (Himachal Pradesh News)

Himachal Pradesh current affairs pdf 2023 || hp Current Affairs April 2023 in Hindi pdf || Himachal current affairs pdf || hp current affairs magazine || hp Current Affairs today || hp current affairs in Hindi || current affairs Himachal Pradesh 2023 || hp current affairs April 2023 || HP Current Affairs & GK April 2023 | HP Current Affairs Daily - April 2023 in Hindi - for HPAS/Allied & HPPSC Exam
https://telegram.me/ibtsindia

Himachal Gaurav and Inspiration Awards 2023
हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार 2023

Himachal Gaurav and Inspiration Awards 2023

  • हिमाचल दिवस पर शनिवार 15 अप्रैल 2023, को उपमंडल काजा में राज्य स्तरीय समारोह हुआ। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार प्रदान किए। 
  • मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं की प्राथमिक पाठशाला छत के अध्यापक लकेश चंदेल को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल भवन के समीप भूस्खलन में 36 विद्यार्थियों की जान बचाई थी।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकगीतों को संरक्षित करने के लिए प्रसिद्ध लोकगायक करनैल राणा 
  • साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सोलन जिले के नेम चंद को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • सिरमौर जिले की रानी को खेल गतिविधियों में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल की टीबी उन्मूलन टीम को सिविल सेवा पुरस्कार दिया गया। 
  • पाइनग्रोव स्कूल कसौली के कार्यकारी निदेशक कैप्टन अमर्योत सिंहमंडी जिले के पदमश्री नेक राम शर्मा और शिमला जिले के कोटखाई के प्रेम सिंह चौहान को प्रेरणास्रोत अवार्ड से सम्मानित किया गया।

काजा में राज्यस्तरीय समारोह में सीएम सुक्खू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

  •  लाहौल स्पीति के काजा में राज्यस्तरीय समारोह में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस, आईआरबी, एनसीसी कैडेट, आईटीबीपी और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। परेड कमांडर अमित यादव ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। 
  • लगभग 12000 फीट की ऊंचाई पर काजा में हिमाचल दिवस समारोह प्रदेश के गठन के बाद पहली बार हुआ। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डाॅ. यशवंत सिंह परमार और हिमाचल प्रदेश को विशेष पहचान और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। 
  • इस मौके पर विधायक रवि ठाकुर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, पूर्व मंत्री फुंचोग राय, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान और अन्य उपस्थित रहे।

ALSO, READ PREVIOUS DAILY HP CURRENT AFFAIRS

Candidates can leave their comments in the comment box. Any queries & Comments will be highly welcomed. Our Panel will try to solve your query. Keep Updating Yourself.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad