Himachal Pradesh Gk Quiz in Hindi (Rivers of Himachal Pradesh हिंदी में) Download PDF - Part 34

Himachal Pradesh Gk Quiz in Hindi (हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी हिंदी में) Download PDF - Part 33

Himachal Pradesh Gk Quiz in Hindi (हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी हिंदी में) Download PDF - Part 33

Rivers in Himachal Pradesh || hp gk quiz test in hindi || hp gk questions with answers in hindi || himachal pradesh gk questions || hp gk questions with answers pdf || gk questions of himachal pradesh in english || हिमाचल प्रदेश में rivers gk || हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान pdf download || हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण जीके सवाल
Rivers of Himachal Pradesh हिंदी में


Very Important Questions about Rivers in HP (Himachal Pradesh)


Q 1. हिमाचल प्रदेश में कितनी प्रमुख नदियाँ बहती हैं?
Ans. 5 नदियाँ

Q 2. हिमाचल प्रदेश की पांच प्रमुख नदियों के नाम बताओ?
Ans. सतलुज, चिनाव, रावी, ब्यास और यमुना

सतलुज नदी (Sutlej River)

Q 3. हिमाचल प्रदेश में बहने वाली सतलुज नदी का वैदिक नाम क्या है?
Ans. शुतुद्री

Q 4. सतलुज नदी को संस्कृत वाड्मय / संस्कृत में क्या कहते हैं?
Ans. शतुद्र / शुतुद्र / शतद्रु

Q 5. सतलुज नदी का उद्गम स्थान क्या है या फिर सतलुज नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. मानसरोवर झील के पास राकसताल झील से (तिब्बत में)

Q 6. सतलुज नदी हिमाचल प्रदेश में कहाँ से प्रवेश करती है?
Ans. शिपकी दर्रे / शिपकी ला से

Q 7. सतलुज नदी सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के किस जिले में प्रवेश करती है?
Ans. किन्नौर जिला में

Q 8. शिपकी दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. किन्नौर जिले में

Q 9. हिमाचल प्रदेश की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
Ans. सतलुज नदी

Q 10. हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी नदी कौन सी है?
Ans. यमुना नदी

Q 11. सतलुज नदी का तिब्बती नाम कौन सा है?
Ans. लाँगचेन खम्बाब

Q 12. सतलुज नदी हिमाचल प्रदेश में कितने किलोमीटर बहती है?
Ans. 320 किलोमीटर

Q 13. यमुना नदी हिमाचल प्रदेश में कितने किलोमीटर बहती है?
Ans. 22 किलोमीटर

Q 14. स्पीति नदी जो कि स्पीति घाटी की एक प्रमुख नदी है यह किस बड़ी नदी की सहायक नदी है?
Ans. सतलुज नदी की
  
Q 15. स्पीति नदी की कुल लम्बाई कितनी है?
Ans. 112 किलोमीटर

Q 16. स्पीति नदी किस स्थान पर सतलुज नदी में मिलती है?
Ans. खाब नामक स्थान पर

Q 17. सतलुज नदी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के भाखड़ा गाँव के पास हिमाचल प्रदेश की सीमा को छोड़ कर किस राज्य में प्रवेश करती है?
Ans. पंजाब राज्य में
  
Q 18. भाखड़ा बांध किस नदी पर बना हुआ है?
Ans. सतलुज नदी पर

Q 19. किन्नौर जिले में बहने वाले बास्पा नदी किस नदी की सहायक नदी है?
Ans. सतलुज नदी की

Q 20. बास्पा नदी किस स्थान पर सतलुज नदी में मिलती है?
Ans. करछम में 

Q 21. पौराणिक कथाओं के अनुसार मानसरोवर से सतलुज का मार्ग प्रशस्त करने वाला मानव कौन था?
Ans. बाणासुर

Q 22. अविभाजित पंजाब के नामकरण में किन पांच नदियों का योगदान रहा है?
Ans. सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाव और झेलम

Q 23. झेलम नदी का वैदिक नाम क्या है?
Ans. वितस्ता

Q 24. हिमालय से निकलने के कारण सतलुज नदी को क्या कहा गया है?
Ans. हेमवती और हुफसिस

Q 25. किन्नौर में सतलुज नदी को किस किस नाम से जाना जाता है?
Ans. सोमोद्रड., लड़छेन खंबा (हस्तिमुखी), सड. – पो, मुकसड आदि नाम से

Q 26. रोपा खड्ड जिसे श्यासों खड्ड के नाम से भी जाना जाता है यह किस नदी की सहायक नदी है?
Ans. सतलुज नदी की
  
Q 27. रोपा खड्ड हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बहती है?
Ans. किन्नौर जिला में

Q 28. हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?
Ans. स्पीति नदी

Q 29. तिरुड. खड्ड का मिलन सतलुज नदी में किस क्षेत्र में होता है?
Ans. मुरंग क्षेत्र में

Q 30. हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील किस नदी पर बांध बनने के कारण बनी है?
Ans. सतलुज नदी पर

Q 31. गोविन्द सागर झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. बिलासपुर जिले में

Q 32. नाथपा झाखडी विद्युत् परियोजना किस नदी पर बनाई गयी है?
Ans. सतलुज नदी पर

Q 33. मंडी जिला का ततापानी नामक स्थान किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. सतलुज नदी के किनारे

Q 34. रामपुर किस नदी के तट पर बसा हुआ है?
Ans. सतलुज नदी के तट पर

Q 35. हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील का निर्माण किसके कारण हुआ है?
Ans. सतलुज नदी पर बने भाखड़ा बांध के कारण

Q 36. मंडी जिला की करसोग तहसील में बहने वाली अमला और विमला नदियाँ किस बड़ी नदी में आकर मिलती हैं?
Ans. सतलुज नदी में

Q 37. सतलुज नदी किस स्थान पर किन्नौर को छोड़कर शिमला जिला की रामपुर तहसील में प्रवेश करती है?
Ans. चौरा नामक स्थान

Q 38. सतलुज नदी हिमाचल प्रदेश के किन किन जिलों में बहती है?
Ans. किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, और बिलासपुर में

Q 39. कोल डैम का निर्माण किस नदी पर हुआ है?
Ans. सतलुज नदी पर

Q 40. कोल डैम की क्षमता कितनी है?
Ans. 800 मेगावाट की

Q 41. नोगली खड्ड कहाँ पर सतलुज नदी में मिलती है?
Ans. रामपुर के निचे / पास में

Q 42. ब्यास नदी का पानी सुरंग द्वारा सुंदरनगर से सतलुज नदी में किस स्थान पर मिलाया जाता है?
Ans. सलापड में
  
Q 43. सतलुज नदी किस स्थान से हिमाचल प्रदेश से निकलकर पंजाब में प्रवेश करती है?
Ans. भाखड़ा गाँव से
  
Q 44. पारछु झील कहाँ पर है?
Ans. तिब्बत में

Q 45. सतलुज नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ, खड्डे और नाले कौन – कौन सी हैं?
Ans. स्पीति नदी, बास्पा नदी, रोपा खड्ड, तेलेती, तिरुड खड्ड, भावा नदी, खावो नदी, नेसड खड्ड, युला खड्ड, अमला और विमला नदियाँ  

Q 46. कन्दरोर पुल जो कि जिला बिलासपुर में है यह पुल किस नदी पर बनाया गया है?
Ans. सतलुज नदी पर  
  
Q 47. सतलुज नदी के किनारे बसे कुछ प्रमुख शहर या स्थान कौन कौन से हैं?
Ans. कल्पा, रामपुर, ततापानी, बिलासपुर, नामगियाँ / नमग्या, पुह, भावा  

Q 48. व्यास नदी का वैदिक नाम क्या है?
Ans. अर्जिकिया 

Q 49. ब्यास नदी का संस्कृत वाड्मय / संस्कृत में क्या नाम है?
Ans. विपाशा

Q 50. उरिष्ठजरा किस नदी का पुराना नाम है?
Ans. ब्यास नदी का

Q 51. ब्यास नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. रोहतांग दर्रे के समीप ब्यास कुंड से (पीर पंजाल पर्वत श्रृखला से)

Q 52. ब्यास कुंड के अलावा ब्यास नदी का एक और प्रमुख स्त्रोत कौन सा है?
Ans. ब्यास रिखी

Q 53. हिमाचल प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
Ans. ब्यास नदी (256 किलोमीटर)

Q 54. दुशैहर सरोवर से कौन सा नाला आता है जो कि ब्यास नदी का पहला सहायक नाला है?
Ans. राहणी नाला
  
Q 55. सोलंग नाला और कारणी नाला किसके सहायक नाले हैं?
Ans. ब्यास नदी के

Q 56. सोलंग नाले का स्त्रोत क्या है?
Ans. ब्यास कुंड

Q 57. ब्यास नदी के उपरी भाग और यहाँ पर रहने वाले लोगों को क्या कहा जात है?
Ans. ऊपरी भाग को ऊझी और यहा रहने वालों को झेचा कहा जाता है

Q 58. वशिष्ठ गर्म पानी का चश्मा जो कि कुल्लू जिला में है यह किस नदी के किनारे पर स्थित है?
Ans. ब्यास नदी के किनारे पर

Q 59. मनालसू जो कि ब्यास नदी की एक सहायक नदी है यह कहाँ पर ब्यास में मिलती है?
Ans. वशिष्ठ के पास (मनाली के पास)

Q 60. फोजल नाला किस स्थान पर ब्यास नदी में आकर मिलता है?
Ans. डोभी के पास

Q 61. हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी में मिलने वाली सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
Ans. पार्वती नदी

Q 62. पार्वती नदी कहाँ पर ब्यास नदी में आकर मिल जाती है?
Ans. भुंतर के पास (शमशी के पास)

Q 63. पार्वती नदी का मुख्य स्त्रोत कौन सा है?
Ans. मानतलाई झील

Q 64. ब्यास नदी मंडी में कहाँ से प्रवेश करती हैं?
Ans. बजौरा से

Q 65. पार्वती नदी के किनारे बसे प्रमुख धार्मिक स्थल कौन कौन से हैं?
Ans. जरी, कसोल, मणिकर्ण, रुद्र्नाग और खीरगंगा

Q 66. सैंज और तीर्थन खड्डे किस बड़ी नदी की सहायक खड्डे हैं?
Ans. ब्यास नदी की

Q 67. सैंज और थिर्थान खड्डे किस स्थान पर ब्यास नदी में मिलती हैं?
Ans. औट / लारजी के पास

Q 68. ब्यास नदी का उपरी भाग क्या कहलाता है?
Ans. ऊझी

Q 69. सरवरी नदी कहाँ पर ब्यास में मिलती है?
Ans. कुल्लू नगर के पास

Q 70. ब्यास नदी की वह सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है जो कि भुंतर के पास ब्यास में मिलती है?
Ans. पार्वती नदी

Q 71. लारजी नामक खड्ड कहाँ पर ब्यास में मिलती है?
Ans. औट के पास

Q 72. उहल खड्ड किस बड़ी नदी में मिलती है?
Ans. ब्यास नदी में

Q 73. उहल नामक नदी ब्यास नदी में कहाँ पर मिलती है?
Ans. पंडोह से आगे टंग (Tung) नामक जगह के पास

Q 74. सुकेती खड्ड किस स्थान पर ब्यास नदी में आकर मिल जाती है?
Ans. मंडी शहर के पास

Q 75. ब्यास में बाखली और जीऊनी खड्डे कहाँ पर मिलती हैं?
Ans. पंडोह में

Q 76. IITKamand किस नदी के किनारे स्थित है?
Ans. उहल नदी के किनारे

Q 77. मंडी जिला से निकलने के बाद ब्यास नदी किस स्थान से जिला काँगड़ा में प्रवेश करती है?
Ans. संधोल के पास से

Q 78. कड्डी दा पुल जो कि एक रेल पुल है यह किस नदी के ऊपर है?
Ans. ब्यास नदी के ऊपर  

Q 79. ब्यास नदी और बिनवा नदी का संगम किस स्थान पर होता है?
Ans. हारसी के निकट त्रिवेणी स्थान पर

Q 80. काँगड़ा जिला का पौंग बांध किस नदी पर बनाया गया है?
Ans. ब्यास नदी पर

Q 81. पौंग बांध को और किस नाम से भी जाना जाता है?
Ans. महाराणा प्रताप सागर के नाम से

Q 82. जयसिंह पुर नामक स्थान किस नदी के किनारे स्थित है?
Ans. ब्यास नदी के किनारे

Q 83. मान खड्ड किस स्थान के पास ब्यास नदी में मिलती है?
Ans. नादौन के पास

Q 84. ब्यास नदी हमीरपुर जिला को सबसे पहले किस स्थान के पास छूती है?
Ans. हरसीपट्टन के पास

Q 85. ब्यास नदी के पानी को सुरंगो के द्वारा सतलुज नदी में मिलाने और उसके प्रपात से सलापड नामक स्थान पर विद्युत् उत्पादन गृह किस प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है?
Ans. ब्यास सतलुज लिंक प्रोजेक्ट के तहत
  
Q 86. मंडी जिला के किस स्थान पर बांध बना कर ब्यास नदी के पानी को सुरंगो और नहरों के द्वारा ले जाकर सलापड नामक स्थान पर सतलुज नदी में डाला गया है?
Ans. पंडोह नामक स्थान पर

Q 87. ब्यास नदी हिमाचल प्रदेश में कितने किलोमीटर बहती है?
Ans. 256 किलोमीटर

Q 88. ब्यास नदी किस स्थान से पंजाब में प्रवेश करती है?
Ans. मिरथन नामक स्थान से

Q 89. ब्यास नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ, खड्डे और नाले कौन – कौन से हैं?
Ans. राहणी नाला, करणी नाला, पार्वती, पिन, मलाणा नाला, सोलंग, सर्वरी, फोजल, ऊहल, ज्यूनी, रमा, बिना, हंसा, बाखली, तीर्थन, सुकेती, सोन, कुणाह, मान, बिनवा न्युगल, चक्की, मनुणी, सैंज और बनेर / बाणगंगा इत्यादि |

Q 90. ब्यास नदी के किनारे बसे कुछ प्रमुख शहर या स्थान कौन कौन से हैं?
Ans. मनाली, कुल्लू, बजौरा, पंडोह, मंडी, नादौन, सुजानपुर देहरा

Q 91. ब्यास नदी का ग्रीक नाम क्या है?
Ans. हाइफेसिस

Q 92. ब्यास नदी पर बने मुख्य दो बांधों के नाम क्या क्या हैं?
Ans. पंडोह और पौंग बांध

Q 93. मंडी जिला का प्रसिद्ध विक्टोरिया पुल किस नदी पर बना हुआ है?
Ans. ब्यास नदी पर  

रावी नदी (Ravi River)

Q 94. हिमाचल प्रदेश में बहने वाली रावी नदी का वैदिक नाम क्या है?
Ans. परुषनी

Q 95. संस्कृत वाड्मय में रावी नदी को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. इरावती के नाम से

Q 96. रावी नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. बड़ा भंगाल नामक क्षेत्र से भादल और तांतगुरी नामक दो हिमखंडों / ग्लेशियर के सयुंक्त होने से गहरी खड्ड के रूप में

Q 97. बड़ा भंगाल नामक क्षेत्र जहाँ से रावी नदी निकलती है, यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के किस जिले में हैं?
Ans. काँगड़ा जिले में

Q 98. रावी नदी किस पर्वत श्रृंखला से निकलती है?
Ans. धौलाधार पर्वत श्रृंखला से

Q 99. किस नदी को स्थानीय बोली में रौती भी कहते हैं?
Ans. रावी नदी को

Q 100. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में बहने वाली कुगति खड्ड और मणिमहेश खड्ड का संगम किस स्थान पर होता है?
Ans. हद्सर / हड्सर में

Q 101. जब कुगति खड्ड और मणिमहेश खड्ड का मिलन होता है उसके बाद इन्हें किस खड्ड के नाम से जाना जाता है?
Ans. बुड्डल खड्ड के नाम से

Q 102. बुड्डल खड्ड किस स्थान पर रावी नदी में मिल जाती है?
Ans. खड़ामुख नामक स्थान पर

Q 103. रावी नदी की प्रमुख सहायक खड्ड कौन सी है?
Ans. स्युल खड्ड

Q 104. बैरा खड्ड किस नदी की सहायक है?
Ans. स्युल खड्ड की

Q 105. बैरा खड्ड और स्युल खड्ड का संगम किस गाँव के समीप होता है?
Ans. अप्पर चुराह के परगना हिमगिरी के छेत्री गाँव के समीप

Q 106. चंबा शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. रावी नदी के किनारे

Q 107. रावी नदी हिमाचल प्रदेश में कितने किलोमीटर बहती है?
Ans. 158 किलोमीटर

Q 108. रावी नदी किस स्थान से पंजाब में प्रवेश करती है?
Ans. खेड़ी / खेरी नामक स्थान से

Q 109. हिमाचल प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
Ans. रावी नदी

Q 110. चमेरा जल विद्युत् परियोजना किस नदी पर है?
Ans. रावी नदी पर

Q 111. रावी नदी के किनारे बसे कुछ प्रमुख शहर या स्थान कौन कौन से हैं?
Ans. चंबा, भरमौर

Q 112. रावी नदी हिमाचल प्रदेश के किस किस जिला में बहती है?
Ans. काँगड़ा और चंबा में

Q 113. रावी नदी का ग्रीक नाम क्या है?
Ans. हाइड्रास्टर और रहोआदिस (Hydraster / Rhoudis)

Q 114. रावी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ, खड्डे और नाले कौन कौन से हैं?
Ans. स्युल, साल, चिड़चंड़, छतराडी, बलजेडी, बुधिल, बुड्डल खड्ड, ओब्ड़ी खड्ड, मंगला खड्ड आदि 

Q 115. चिनाव नदी का वैदिक नाम क्या है?
Ans. असिक्नी

Q 116. चिनाव नदी का संस्कृत नाम क्या है?
Ans. चंद्रभागा 

Q 117. चिनाव नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. चंद्रा और भागा नामक दो नदियां जो कि बारालाचा दर्रे के समीप से निकलती हैं, ये दो नदियाँ जब तांडी नामक स्थान पर मिलती हैं तब इन दोनों नदियों के मिलने से जो जलधारा आगे बढ़ती है उसे चिनाव कहते हैं

Q 118. चंद्रभागा के नाम से हिमाचल प्रदेश की किस नदी को जाना जाता है?
Ans. चिनाव नदी को

Q 119. तांडी / तांदी नामक स्थान हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला में
Q 120. बारालाचा दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?
Ans. लाहौल स्पीति जिला में

Q 121. चंद्रताल झील और बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर से किस नदी को पानी मिलता है?
Ans. चंद्रा नदी को

Q 122. सूरज ताल झील से किस नदी को पानी मिलता है?
Ans. भागा नदी को

Q 123. मियार नदी किस बड़ी नदी की सहायक नदी है?
Ans. चिनाव नदी की

Q 124. मियार नदी चिनाव नदी में लाहौल स्पीति जिला के किस स्थान पर मिलती है?
Ans. उदयपुर नामक स्थान पर

Q 125. मियार नदी को कौन सा ग्लेशियर जल प्रदान करता हैं (उद्गम स्थान)?
Ans. मियार ग्लेशियर

Q 126. पानी के घनत्व के आधार पर हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
Ans. चिनाव नदी

Q 127. चिनाव नदी चंबा जिला की पांगी घाटी में किस स्थान से प्रवेश करती है?
Ans. भुजिंद नामक स्थान से

Q 128. चिनाव नदी हिमाचल प्रदेश में कितने किलोमीटर बहती है?
Ans. 122 किलोमीटर

Q 129. हिमाचल प्रदेश में 122 किलोमीटर बहने के बाद चिनाव नदी किस स्थान से जम्मू कश्मीर की पोद्दार घाटी में प्रविष्ट करती है?
Ans. संसारी नाला के पास से

Q 130. उदयपुर किस नदी के किनारे पर बसा हुआ शहर है?
Ans. चिनाव नदी के किनारे पर

Q 131. प्रेमी जोड़ा सोहनी महिवाल की याद में हिमाचल प्रदेश की किस नदी को आशकां दा दरिया भी कहते हैं?
Ans. चिनाव नदी को

Q 132. चिनाव नदी की सहायक नदियाँ कौन कौन सी हैं?
Ans. चंद्रा, भागा, मियार, तवी, सैचर

Q 133. हिमाचल प्रदेश की चौथी सबसे बड़ी नदी कौन सी है, लम्बाई के आधार पर?
Ans. चिनाव नदी (122 किलोमीटर)

Q 134. चिनाव नदी के किनारे बसे कुछ प्रमुख शहर या स्थान कौन कौन से हैं?
Ans. तांडी / तांदी, उदयपुर

Q 135. चिनाव नदी हिमाचल प्रदेश के किन – किन जिलों में बहती है?
Ans. लाहौल – स्पीति और चंबा में

Q 136. चिनाव नदी का ग्रीक नाम क्या है?
Ans. अकेसिनीज (Acensines)

Q 137. यमुना नदी को वेदों (वैदिक नाम) में किस नाम से जाना जाता है?
Ans. कालिंदी के नाम से

Q 138. यमुना नदी जो की हिमाचल प्रदेश में बहने वाली सबसे छोटी नदी है यह नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. उतराखंड के उतरकाशी क्षेत्र के कालिंद पर्वत से यमुनोत्री नामक स्थान से

Q 139. यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन कौन सी हैं?
Ans. पब्बर, गिरी, टौंस व बाटा

Q 140. पब्बर नदी और टौंस नदी कहाँ पर मिलती हैं?
Ans. तियुनी के पास

Q 141. यमुना नदी का पौराणिक सम्बन्ध किस देवता से है?
Ans. सूर्य देव से

Q 142. हिमाचल प्रदेश की पांच प्रमुख नदियों में से वह नदी कौन सी है जो हिमाचल प्रदेश के केवल एक ही जिले में बहती है?
Ans. यमुना नदी

Q 143. पौंटा साहिब जो कि सिरमौर का एक प्रसिद्ध शहर है यह किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
Ans. यमुना नदी के किनारे

Q 144. यमुना नदी कहाँ से हिमाचल प्रदेश (सिरमौर) में प्रवेश करती है?
Ans. खोदरी माजरी से

Q 145. सिरमौर जिला की सीमा के साथ बहती हुई यमुना नदी कहाँ से हरियाणा में प्रवेश करती है?
Ans. ताजेवाला के पास से

Q 146. हिमाचल प्रदेश में बहने वाली किस नदी को गिरिगंगा के नाम से भी जाना जाता है?
Ans. गिरी नदी को

Q 147. गिरी नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. शिमला जिला की जुब्बल तहसील के कुपड / कुपर नामक पर्वत चोटी से

Q 148. सिरमौर को कौन सी नदी दो भागों गिरिवार और गिरिपार में विभाजित करती है?
Ans. गिरी नदी

Q 149. हिमाचल प्रदेश में बहने वाली पांच प्रमुख नदियों में से सबसे कम दुरी कौन सी नदी तय करती है?
Ans. यमुना नदी (22 किलोमीटर)

Q 150. जलाल नदी किस नदी की सहायक नदी है?
Ans. गिरी नदी की
Q 151. किस नदी पर सिरमौर जिला के ददाहू नामक स्थान के पास मां रेणुका की प्रसिद्ध झील है?
Ans. गिरी नदी पर

Q 152. गिरी नदी किस स्थान के पास यमुना नदी में मिलती है?
Ans. पौंटा साहिब के मोकमपुर नामक स्थान के पास

Q 153. पाताल नदी तथा स्वर खड्ड किस नदी की सहायक नदियाँ है?
Ans. गिरी नदी की

Q 154. पाताल नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. चूड़धार से

Q 155. यमुना नदी के किनारे बसे कुछ प्रमुख शहर या स्थान कौन कौन से हैं?
Ans. पौंटा साहिब

Q 156. पब्बर नदी जो कि टौंस नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है यह नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. चंद्र्नाहन नामक झील से

Q 157. आंध्रा नामक खड्ड जिस पर आंध्रा प्रोजेक्ट बना हुआ है, यह खड्ड किस नदी की सहायक खड्ड है?
Ans. पब्बर नदी की

Q 158. यमुना नदी हिमाचल प्रदेश के किस जिला में बहती है?
Ans. सिरमौर जिला में

Q 159. आंध्रा नदी किस स्थान के पास पब्बर नदी में मिल जाती है?
Ans. चिडगाँव के पास

Q 160. यमुना नदी और टौंस नदी का संगम किस स्थान पर होता है?
Ans. कालसी नामक स्थान पर

Q 161. ऊना जिला को दो भागों में कौन सी नदी बांटती है?
Ans. स्वां नदी

Q 162. हिमाचल प्रदेश में चिनाव नदी का स्त्रवन क्षेत्र / जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 7500 वर्ग किलोमीटर

Q 163. हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी का स्त्रवन क्षेत्र / जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 20000 वर्ग किलोमीटर

Q 164. हिमाचल प्रदेश में यमुना नदी का स्त्रवन क्षेत्र / जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 2320 वर्ग किलोमीटर

Q 165. हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी का स्त्रवन क्षेत्र / जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 12000 वर्ग किलोमीटर

Q 166. हिमाचल प्रदेश में रावी नदी का स्त्रवन क्षेत्र / जल ग्रहण क्षेत्र कितना है?
Ans. 5451 वर्ग किलोमीटर

Q 167. हिमाचल प्रदेश की किस नदी के कारण काँगड़ा और कुल्लू घाटियाँ निर्मित हुई हैं?
Ans. ब्यास नदी के कारण
  
Q 168. हिमाचल प्रदेश के एक लोकप्रिय मिथक के अनुसार वह स्थान जहाँ रूद्र अपनी आयुधशाला से विद्युत् पृथ्वी पर प्रसारित करने के लिए प्रकट हुए थे, वह स्थान दो नदियों के संगम पर अवस्थित है, वह दो नदियाँ कौन कौन सी है?
Ans. पार्वती और ब्यास

Q 169. चंबा पतन पुल जो बिना स्तम्भों के होने के कारण हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह का पहला पुल है, यह किस नदी पर बना हुआ है?
Ans. ब्यास नदी पर

Q 170. कौन सी खड्ड काँगड़ा किले से होकर / पास से होकर बहती है?
Ans. बाण गंगा खड्ड

Q 171. सतलुज नदी कहाँ से मंडी जिले में प्रवेश करती है?
Ans. फिरनु गाँव से

Q 172. हिमाचल प्रदेश की पांच प्रमुख नदियों में से वह दो प्रमुख नदियाँ कौन कौन सी है, जिनका उद्गम हिमाचल प्रदेश में नहीं हुआ है?
Ans. सतलुज और यमुना नदी

Q 173. लाल नदी किसे कहते हैं?
Ans. सतलुज नदी को
Q 174. हिमाचल प्रदेश की पुर्वीय नदी कौन सी है?
Ans. यमुना नदी

Q 175. दुलिंग, सोलदांग और गंभर किसकी सहायक नदियाँ हैं?
Ans. सतलुज नदी की

Q 176. सतलुज की सहायक नदी अली खड्ड अर्की के किस गाँव से निकलती है?
Ans. मांगू गाँव से

FOR MORE HIMACHAL PRADESH CURRENT AFFAIRS CLICK HERE
www.ibtsindia.com

x

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad