List of Indian Prime Ministers & their tenure - भारत के प्रधानमंत्री की सूची और उनका कार्यकाल)
भारत का प्रधानमंत्री लोकसभा (निचले सदन) में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे। वर्ष 1947 से 2022 तक भारत ने 15 प्रधानमंत्री देखे हैं। आइए इस लेख के माध्यम से भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची पर नज़र डालते हैं।
- देश को अब तक 14 प्रधानमंत्री मिल चुके हैं।
- नरेंद्र मोदी हैं देश के 14वें प्रधानमंत्री।
- जवाहरलाल नेहरू सबसे लंबे समय तक PM रहे थे।
नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भारत के चौथे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें सबसे ज्यादा सरकार चलाने का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री सरकार का मुखिया होता है और किसी भी संवैधानिक ढ़ांचे में एक नींव का कार्य करता है। हमारे संविधान का अनुच्छेद 75 कहता है कि देश का एक प्रधानमंत्री होगा जो कैबिनेट मंत्रालय का नेता होगा। यह नेता यानी प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाएगा। अनुच्छेद 78 प्रधानमंत्री के उत्तरदायित्वों के विषय में जानकारी देता है और प्रधानमंत्री राष्ट्रपति व कैविनेट के बीच एक लिंक का कार्य करता है। देश को अब तक 14 प्रधानमंत्री (Prime Ministers Of India) मिले हैं और नरेंद्र मोदी 14वें प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। नीचे दी लिस्ट में आप देश के सभी 14 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के विषय में जान सकते हैं।
List of Indian Prime Ministers & their tenure - भारत के प्रधानमंत्री की सूची और उनका कार्यकाल)
प्रधानमंत्री का नाम | जीवनकाल | कार्यकाल | पार्टी का नाम | |
1 | नरेन्द्र मोदी | 1950 | 26 मई, 2014 से अब तक | भारतीय जनता पार्टी |
2 | डॉ. मनमोहन सिंह | 1932 | 22 मई, 2004 से 26 मई, 2014 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
3 | अटल बिहारी वाजपेयी | 1926 | 19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 | भारतीय जनता पार्टी |
4 | इन्द्र कुमार गुजराल | 1933–2012 | 21 अप्रैल, 1997 से 19 मार्च, 1998 | जनता दल |
5 | एच. डी. देवगौड़ा | 1933 | 01 जून, 1996 से 21 अप्रैल, 1997 | जनता दल |
6 | अटल बिहारी वाजपेयी | 1926 | 16 मई, 1996 से 01 जून, 1996 | भारतीय जनता पार्टी |
7 | पी. वी. नरसिंह राव | 1921 – 2004 | 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
8 | चन्द्रशेखर सिंह | 1927–2007 | 10 नवम्बर, 1990 से 21 जून, 1991 | समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) |
9 | विश्वनाथ प्रताप सिंह | 1931–2008 | 01 दिसम्बर, 1989 से 10 नवम्बर, 1990 | जनता पार्टी |
10 | राजीव गांधी | 1944–1991 | 31 अक्टूबर, 1984 से 1 दिसम्बर, 1989 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
11 | श्रीमती इंदिरा गांधी | 1917–1984 | 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
12 | चरण सिंह चौधरी | 1902–1987 | 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 | जनता पार्टी (सेक्युलर) |
13 | मोरारजी देसाई | 1896–1995 | 24 मार्च, 1977 से 28 जुलाई, 1979 | जनता पार्टी |
14 | श्रीमती इंदिरा गांधी | 1917–1984 | 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
15 | गुलज़ारी लाल नन्दा | 1898-1997 | 11 जनवरी, 1966 से 24 जनवरी 1966 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
16 | लाल बहादुर शास्त्री | 1904 –1966 | 09 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
17 | गुलज़ारी लाल नन्दा (कार्यवाहक) | 1898–1997 | 27 मई, 1964 से 09 जून, 1964 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
18 | जवाहर लाल नेहरू (1889–1964) | 1889–1964 | 1889–1964 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- जवाहर लाल नेहरू -सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।
- गुलजारी लाल नंदा - सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहे।
- लाल बहादुर शास्त्री - भारत पाकिस्तान युद्ध में "जय जवान जय किसान" का नारा दिया था।
- इंदिरा गांधी - भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री
- नरेंद्र मोदी - 26 मई 2014 से अब - दसरे गुजराती Prime Minister, पहले मोरारजी देसाई थे।चौथे Prime Minister है जो लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे ।
भारत में राष्ट्रपति की शक्तियां और कार्य
प्रधानमंत्री बनने हेतु पात्रता (Eligibility To Become Prime Minister)
- भारत देश का नागरिक होना आवश्यक है |
- प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करनें वाले व्यक्ति को लोकसभा व राज्यसभा का सदस्य होना आवश्यक है |
- यदि वह लोकसभा के सदस्य है, तो उनकी आयु 25 वर्ष व उससे अधिक, यदि वह राज्यसभा के सदस्य है, तो उनकी आयु 30 साल व उससे अधिक होनी चाहिए |
- यदि कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री पद ग्रहण कर लेता है, तो उन्हें प्राइवेट व गवर्नमेंट या किसी भी सेक्टर से अपने पद से त्यागपत्र देना अनिवार्य होगा |
प्रधानमंत्री का कार्यकाल (Pm’s Tenure)
- सामान्यतः प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष होता है परंतु उसका कार्यकाल लोकसभा के बहुमत के समर्थन पर निर्भर होता है |
- लोकसभा में बहुमत खो देने तथा अविश्वास प्रस्ताव पास हो जानें पर प्रधानमंत्री को अपनें पद से त्यागपत्र देना पड़ता है |
- प्रधानमंत्री का त्यागपत्र सम्पूर्ण मंत्रिमंडल का त्यागपत्र समझा जाता है |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधा संपर्क कैसे करें
भारत के प्रधानमंत्री का वेतन (Salary of Prime Minister of India)
भारत के प्रधानमंत्री को वेतन के रूप में प्रतिमाह 1,25,000 रुपये मिलते हैं, इसके साथ ही उन्हें रहनें के लिए आवास, यात्रा, टेलीफ़ोन और चिकित्सा आदि की सुविधाएँ मुफ्त उपलब्ध करायी जाती हैं | प्रधानमंत्री को भत्ते के रूप में निर्वाचन क्षेत्र, आकस्मिक ख़र्च, अन्य ख़र्चे एवं डी.ए. आदि दिया जाता है |