Himachal Pradesh HP Current Affairs - 3rd Week of JUNE 2022 (Download PDF)

Join Us on Telegram Himachal Pradesh HP Current Affairs - 3rd Week of JUNE 2022 (Download PDF)

Himachal Pradesh HP Current Affairs - 3rd Week of JUNE 2022 (Download PDF)

Himachal Pradesh current affairs || HP GK|| hp current affairs JUNE 2022 || Himachal GK June 2022|| HP GK PDF || Himachal Pradesh Monthly GK & Current Affairs || HP Current Affairs 2022 | HP Current Affairs June 2022 In Hindi

Dear Aspirants, We are providing Himachal Pradesh HP Current Affairs & GK Update - JUNE 2022 (WEEK 03) Collect the points in a crispy manner and gather all the important current affairs in the Third Week of December. You can also download this as a pdf in the link below.

करेंट अफेयर्स लगभग सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, सभी गंभीर उम्मीदवारों को अपने स्कोर बढ़ाने के लिए करेंट अफेयर्स सेक्शन को अधिक ध्यान से तैयार करना चाहिए। इसके महत्व को देखते हुए, उम्मीदवारों को नियमित रूप से करेंट अफेयर्स के माध्यम से जाना चाहिए और साप्ताहिक संशोधन के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ का उपयोग करना चाहिए। इसलिए, हम यहां सभी उम्मीदवारों को साप्ताहिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ प्रदान कर रहे हैं जिसे वे डाउनलोड भी करेंगे।

हमारे करेंट अफेयर्स कार्यक्रम आपको यूपीएससी, एचपीएएस, एचपी एलाइड सर्विसेज और सभी एचपी राज्य सरकार परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में मदद करेंगे।

Weekly Current Affairs of Himachal Pradesh pdf  (3rd Week of June 2022)


1.       ग्रीस में होने वाली यूथ बीच हैंडबाल विश्व कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी संजना कुमारी को सौंपी गई है?इनका सम्बंध किस राज्य से हैं?

a.      बिहार

b.      उत्तरप्रदेश

c.       हिमाचल प्रदेश

d.      मध्यप्रदेश

उत्तर:- हिमाचल प्रदेश

व्याख्या: ग्रीस में होने वाली यूथ बीच हैंडबाल विश्व कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हिमाचल की संजना कुमारी को सौंपा गई है। टीम में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें सात हिमाचल प्रदेश से हैं।

 

2.             ‘सराज प्लाग हाइकिंग’ को हाल ही में किस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज़ किया गया है?

a.      इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

b.      गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

c.       1 और 2 दोनों

d.      इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

व्याख्या: जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल 2022 के समापन पर सोमवार को पहली बार ‘सराज प्लाग हाइकिंग का आयोजन किया गया। इसे इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले इस अनूठे इवेंट में 345 महिला-पुरुषों ने भुलाह से शिकारी देवी तक करीब 12 किलोमीटर ट्रैकिंग करते हुए 1176.26 किलोग्राम प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित किया।

 

3.            हाल ही में देश का पहला पत्र पेटी की तरह दिखने वाला डाकघर कहां पर शुरू हुआ है?

a.      लाहौल स्पीति जिले के हिक्किम में

b.      लाहौल स्पीति जिले के कॉमिक में

c.       शिमला जिले के चौपाल में

d.      शिमला जिले के चिरगांव में

उत्तर:- लाहौल स्पीति जिले के हिक्किम में

व्याख्या: विश्व में सबसे अधिक 14,567 फीट ऊंचाई पर स्थित लाहौल-स्पीति जिले के वाहन योग्य हिक्किम गांव में बने इस डाकघर का 14 Jun 2022 मंगलवार को भारतीय डाक विभाग हिमाचल परिमंडल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल ने उद्घाटन किया।

 

4.            मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने गत दिनों मण्डी जिला के पड्डल में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अन्तर्गत प्रदेश के लगभग कितने मेधावी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया?

a.      20,000

b.      22,000

c.       25,000

d.      इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- 20,000

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश सरकार ने श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत लैपटॉप वितरण शुरू किया है। एचपी फ्री लैपटॉप योजना में, राज्य सरकार लगभग 20000 मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान करेगी। लैपटॉप का लाभ लेने के लिए छात्र को एचपी फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 8 जून 2022 (बुधवार) को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक समारोह में हिमाचल प्रदेश में लैपटॉप वितरण अभियान का शुभारंभ किया। Also Read : HP Srinivasa Ramanujan Student Digital Scheme 2022

इसे भी पढ़ें:- HP Current Affairs 2nd Week of June 2022

5.        जिला मंडी के ऐतिहासिक एवम धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में आयोजित सरानाहुली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता किसने की?

a.      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

b.      मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

c.       महेंद्र सिंह

d.      राम लाल मारकंडा

उत्तर:- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

व्याख्या: देव कमरूनाग का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। श्री कृष्ण ने कमरूनाग से उसका सिर मांग लिया था और देव कमरूनाग इच्छा के अनुसार महाभारत का युद्ध देखना चाहते थे। कहते हैं कि झील में करोड़ों-अरबों का खजाना है लेकिन कोई भी इसे निकाल नहीं सकता & इच्छाधारी नाग इस खजाने की रक्षा करते हैं। सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस क्षेत्र में ज्यादातर सांप की तरह दिखने वाले छोटे-छोटे पौधे मिलते हैं।

मंदिर के समीप एक झील है जहां पर मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालु सोने, चांदी के जेवर और सिक्के चढ़ाते हैं। यह परंपरा पांडवों के समय से चली आ रही है। कहा जाता है कि जब पांडव देव कमरूनाग से मिलने आए तो उन्होंने भी सोने-चांदी के गहने इस झील में अर्पित किए थे। इस अद्भुत झील का निर्माण भी पांडवों ने किया है। जब पांडव देव कमरूनाग से मिलने आए थे तो देव कमरूनाग ने कहा कि प्यास लगी है। तब भीम ने धरती पर वार किया और अपने हाथ से पानी की झील प्रकट की। साथ ही जाते समय सारा सोना-चांदी इसी झील में डाल दिया।

 

6.            निम्न में से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर कौन सा है?

a.      1200

b.      1100

c.       1090

d.      1001

उत्तर:- 1100

व्याख्या: Dial 1100 HP Seva Sankalp - संकल्प हेल्पलाइन में लोग अपनी शिकायत सुबह सात बजे से रात्रि 10 बजे तक दर्ज करवा सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने और स्टेटस देखने के लिए सेवा संकल्प पोर्टल भी स्थापित किया गया है | इस योजना के अंतर्गत सभी अधिकारियों को सात से चौदह दिन के भीतर लोगों की  शिकायतों का निवारण करना आवश्यक होगा। इसके लिए सभी प्रयास मान्य होंगे।आपकी समस्याओ का सम्बंधित अधिकारियो द्वारा हर-संभव समाधान का प्रयास किया जायेगा। Mukhyamantri Seva Sankalp Helpline के सफल कार्यान्वयन के लिए 56 विभागों के 6500 अधिकारियो को कार्यभार सोपा गया है। हिमाचल सरकार द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर पूरी तरह से टॉल फ्री है इसके सहायता से आप हिमाचल  प्रदेश के लोग  कही भी ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज करा पाएंगे।

 

7.            हिमाचल प्रदेश के कितने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (IITs) में  ड्रोन मुर्मत कोर्स शुरू होंगे?

a.      07

b.      04

c.       05

d.      06

उत्तर:- 05

व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ड्रोन की मरम्मत के कोर्स शुरू होंगे। मंडी, राजगढ़, नालागढ़, चंबा और सोलन में तीन माह का प्रशिक्षुओं को कोर्स करवाने की तैयारी है। आईटी विभाग ने इस बाबत भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही इन पांच आईटीआई में 300 प्रशिक्षुओं का बैच बैठाया जाएगा।

 

8.      मनाली की आंचल ठाकुर ने 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ स्विट्जरलैंड की किस चोटी पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

a.      बिथार्न चोटी (4,164 मीटर )

b.      मैटरहॉर्न (4478 मीटर)

c.       ग्रैंड कॉम्बिन (4,314 मीटर)

d.      वीशर्न (4,506 मीटर)

उत्तर:- बिथार्न चोटी (4,164 मीटर)


9.            बादाम उत्पादन में हिमाचल प्रदेश का देशभर में कौन सा स्थान है?

a.      पहला

b.      दूसरा

c.       तीसरा

d.      चौथा

उत्तर:- दूसरा

व्याख्या: बादाम का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कश्मीर है। भारत में यह कश्मीर का राज्य पेड़ माना जाता है।

 

10.        हिमाचल प्रदेश के 27वें मुख्य न्यायाधीश कौन होंगे?

a.      न्यायाधीश अमजद ए सईद

b.      न्यायाधीश सूर्यकांत

c.       न्यायाधीश कुरियन जोसफ

d.      इनमे से कोई नहीं

उत्तर:- न्यायाधीश अमजद ए सईद

व्याख्या: 21 जनवरी, 1961 को जन्मे न्यायाधीश सैयद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे. इन्होंने सरकार की ओर से मैंग्रोव, कचरा डंपिंग, चैरिटेबल अस्पतालों में गरीबों के लिए मुफ्त चिकित्सा उपचार, जैव चिकित्सा अपशिष्ट और कुपोषण ऐसे अतिमहत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित जनहित याचिका मामलों में पैरवी की. बता दें कि 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे और वरिष्ठम न्यायाधीश सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. वहीं अब वरिष्ठतम न्यायाधीश अमजद ए सईद (justice amjad a sayed) को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है.

 

11.     मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में कुल्लू में कितने करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण किए हैं ?

a.      14 करोड़ रूपए

b.      15 करोड़ रूपए

c.       14.38 करोड़ रुपए

d.      15.38 करोड़ रुपए

उत्तर:- 14.38 करोड़ रुपए

व्याख्या: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 14.38 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए.

·         उन्होंने 12.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के 100 बिस्तर क्षमता के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य खंड,

·         46 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र मोहल,

·         16 लाख की राशि से निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र बागन का लोकार्पण और नगर पंचायत कार्यालय भुंतर और विकास खंड कार्यलय भुंतर का शुभारंभ (CM jairam inaugurated projects in Kullu) किया

·         प्रदेश सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि में 3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई (CM jairam inaugurated projects in Kullu) है,

·         राष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि 02 लाख रुपये से 03 लाख रुपये,

·         राज्य स्तर के मेलों की राशि एक 01 रुपये से बढ़ा कर 1.5 लाख रुपये

·         जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों की अनुदान राशि को भी बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है.

 

12.        हाल ही में मुख्य सचिवों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ शुरू हुआ है?

a.      अमरावती

b.      कोच्चि

c.       धर्मशाला

d.      इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- धर्मशाला

व्याख्या: राज्यों के मुख्य सचिवों का पहला तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू हुआ। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार तक चलने वाले इस सम्मेलन की कल अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन में केंद्र, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विशेषज्ञों के 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें नई शिक्षा नीति लागू करने, शासन व्यवस्था और फसल विविधीकरण और कृषि में आत्मनिर्भरता पर चर्चा होगी। केंद्र और राज्यों के साथ साझेदारी में तीव्र और सतत आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 

13.        नगरोटा बगवां में पहली राष्ट्रीय इनामी वेटलिफ्टिंग लीग के पहले दिन किसने स्वर्ण पदक जीता?

a.      हर्षदा गरुड़

b.      दीपिका  गरुड़

c.       नेहा  गरुड़

d.      इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- हर्षदा गरुड़

व्याख्या: हर्षदा गरुड़ पुणे के पास वडगांव नामक एक गांव की रहने वाली हैं। हर्षदा गरुड़ ने 2020 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर -17 गर्ल्स कैटेगरी की वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता था।

 

14.        हाल ही में 'उन्मेष' अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव कहाँ शुरू हुआ है ?

a.      राजस्थान

b.      महाराष्ट्र

c.       हिमाचल प्रदेश

d.      इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- हिमाचल प्रदेश

व्याख्या: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव उन्मेष (Unmesh) डबलिन के गेयटी थिएटर में शुरू हुआ। यह आयोजन 15 देशों के लगभग 425 लेखकों, कवियों, अनुवादकों, आलोचकों और 60 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली उल्लेखनीय हस्तियों को एक साथ लाएगा। इस उत्सव का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया गया।

 

15.     हाल ही में हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन और PAYTM की बीच हुए साझेदारी से पेटीएम से बस टिकट बुकिंग करने पर यात्रियों को कितने फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा?

a.      5%

b.      10 %

c.       15%

d.      20%

उत्तर:- 10%

 

16.      चंदन ठाकुर ग्रीस में चल रही यूथ बीच हैंडबाल प्रतियोगिता में बतौर कोच अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनका सबन्ध प्रदेश के किस स्थान से है?

a.      बड़सर 

b.      बरठीं

c.       भोटा 

d.      इनमे से कोई भी नहीं 

उत्तर:- बरठीं

व्याख्या: चंदन ठाकुर बरठीं के री गांव के स्थायी निवासी हैं। इनके पिता शमशेर सिंह आर्मी से सबमेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा माता ऊषा देवी गृहिणी हैं। चंदन ठाकुर 2004 हैंडबाल खेल से स्पोट्र्स कोटा से आर्मी में भर्ती हुए थे। उन्होंने आर्मी की हैंडबाल टीम से काफी प्रतियोगिताओं में भाग लिया व मेडल जीते। चंदन ठाकुर 2019-2020 में एनआईएस व 2021 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में चंदन ठाकुर लवली यूनिवर्सिटी जालंधर (पंजाब) में बतौर हैंडबाल कोच अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Fore Free Study material Click Here to Join Our Official Telegram Group

Stay Connected & Join our Telegram Group for free study material, free tests daily quizzes & Discussions related to Exams & latest jobs, News, Admit Card, Answer keys, Results, and Employment News.
==========================================
IBTS ANDROID APPLICATION: https://bit.ly/3qeh6vF
==========================================

Thanks & Stay Connected

AIMSUCCESS.IN
Ranked No.1 Institute for HPAS/ HPPSC & HP Allied Services Exams in Chandigarh
Awarded for Best Online HPAS Coaching Institute - IBTS India
The Only Institute for Himachal Pradesh Exams Coaching in Chandigarh


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad