HP Current Affairs Daily - 18 March 2023 in Hindi | Himachal News

HP Current Affairs Daily - 01 MARCH 2023 in Hindi | Himachal News

HP Current Affairs Daily - 18 March 2023 in Hindi | Himachal News

Himachal Pradesh current affairs pdf 2023 || hp current affairs March 2023 in Hindi pdf || Himachal current affairs pdf || hp current affairs magazine || hp current affairs today || hp current affairs in Hindi || current affairs Himachal Pradesh 2023 || hp current affairs March 2023 || HP Current Affairs & GK March 2023 | HP Current Affairs Daily - March 2023 in Hindi - for HPAS/Allied & HPPSC Exams

नए साल से विधायक निधि बहाल
MLA fund restored from new year

  • बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में विधायक क्षेत्र विकास निधि 2.10 करोड़ की होगी। इसमें 10 लाख की वृद्धि की गई है। 
  • विधायकों की ऐच्छिक निधि को भी मुख्यमंत्री ने 12 लाख रुपए से बढ़ाकर 13 लाख प्रति विधानसभा क्षेत्र करने का ऐलान किया है। 
  • बजट में विधायकों के साथ हुई प्राथमिकता बैठकों में आए सुझावों को शामिल किया गया है और इसी अनुसार राज्य सरकार जरूरी संशोधन भी करेगी। 
  • अधिकांश विधानसभा क्षेत्र विधायक प्राथमिक योजनाओं के लिए निर्धारित सीमा पार कर चुके हैं। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में बहुत कम कार्य हुए हैं।
  • इस विसंगति को दूर करने के लिए विधायकों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर नाबार्ड की स्कीमों में जल्द ही नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

500 new herbal gardens will be established in Himachal
हिमाचल में 500 नई हर्बल वाटिकाएं स्थापित होंगी

  • प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शिक्षा, और वन विभागों के साथ मिलकर 500 नई हर्बल वाटिकाएं स्थापित करेगी। 
  • प्रदेश सरकार के बजट में 500 नई हर्बल वाटिकाएं स्थापित करने की घोषणा की गई है। 
  • बजट की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2023-24 में 250 आयुष वैलनेस केंद्र संचालित किए जाएंगे। 
  • इसमें विभिन्न प्रकार के उपचार पैकेजिस के रूप में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  •  ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शिक्षा, और वन विभागों के साथ मिलकर 500 नई हर्बल वाटिकाएं भी स्थापित की जाएंगी।
  •  इसके अलावा राष्ट्रीय आयुष मिशन में औषधीय पौधों के क्लस्टर बनाकर इनकी खेती के लिए किसानों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Green National Highway Corridor will be built in Himachal, 
हिमाचल में बनेगा ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर

  • केंद्रीय सडक़ परिबहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी के एक प्रश्न का उत्तर दिया। उन्होंने बताया हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्रा प्रदेश में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना के निर्माण के लिए भारत सरकार और विश्व बैंक में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 
  • इसके अंतर्गत कुल 1288. 24 मिलियन डॉलर लागत की 781 किमी लंबी इस परियोजना के लिए विश्व बैंक 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर ऋण सहायता प्रदान करेगा। 
  • इस ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य मौसम में बदलाब/ जलबायु परिवर्तन के मद्देनजर ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग से प्रकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल राजमार्गों का निर्माण करना है जिसमे सीमेंट से ट्रीट किए गए सब बेस, स्थानीय उत्पादों जैसे फ्लाई ऐश, प्लास्टिक के दुबारा उपयोग, कोको/ जूट फाइबर आदि किफायती/घरेलू उत्पादों का उपयोग करके ग्रीन प्रौद्योगिकी को मुख्य धारा में समाहित किया जाएगा।

Women players inspired by excellent performance, Kabaddi winning team met Governor
उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रेरणा बनीं महिला खिलाड़ी, राज्यपाल से मिली कबड्डी की विजेता टीम

  • अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता जीतने वाली हिमाचल प्रदेश सचिवालय की महिला कबड्डी टीम की सदस्यों ने शुक्रवार को यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की। 
  • सदस्यों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि महिला खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। 
  • उन्होंने कहा कि कार्यालय और घर के कामकाज के बावजूद उन्होंने खेलों के लिए भी समय निकाला और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 
  • राज्यपाल ने कहा कि आज महिलाएं हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी पहचान स्थापित न की हो।

ALSO, READ PREVIOUS DAILY HP CURRENT AFFAIRS

Candidates can leave their comments in the comment box. Any queries & Comments will be highly welcomed. Our Panel will try to solve your query. Keep Updating Yourself.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad