Himachal Pradesh Council of Ministers 2023 | List of New Cabinet Ministers for all Departments of HP (in Hindi) |HP GK

Himachal Pradesh Council of Ministers 2023 | List of New Ministers and Cabinet Ministers of HP (in Hindi) HP GK

Himachal Pradesh Council of Ministers 2023 | List of New Ministers and Cabinet Ministers of HP (in Hindi) HP GK

हिमाचल प्रदेश मंत्रियों की सूची 2023 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 8 जनवरी को सात विधायकों को मंत्रियों के रूप में शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया , इसके अलावा छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) के रूप में नियुक्त किया गया।

मंत्रिपरिषद में पांच राजपूत, एक ब्राह्मण और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और ओबीसी श्रेणियों के एक-एक सदस्य शामिल हैं।

सभी विभागों के लिए नए कैबिनेट मंत्री | New Cabinet Ministers for All Departments

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री (CM) को मिलाकर सभी विभागों में अधिकतम बारह कैबिनेट मंत्री होंगे.

मुख्यमंत्रीविभागचुनाव क्षेत्र
सुखविंदर सिंह सुक्खूवित्त (Finance)
सामान्य प्रशासन (General Administration)
गृह (Home)
नियोजन (Planning)
कार्मिक (Personnel)
अन्य सभी विभाग आवंटित नहीं ( All other departments not allotted)
 नदौन 
उपमुख्यमंत्री
मुकेश अग्निहोत्रीजल शक्ति (Jal Shakti) 
परिवहन (Transport)
भाषा (Language)
कला और संस्कृति (
Arts & Culture)        
हरोली
केबिनेट मंत्री
डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिलस्वास्थ्य और परिवार कल्याण (Health and Family Welfare)
सामाजिक न्याय और अधिकारिता (Social Justice and Empowerment)
श्रम और रोजगार (Labour & Employment)
शिमला
चंदर कुमारAgriculture (कृषि)
Animal Husbandry (पशुपालन)
जवाली
हर्षवर्धन चौहान Industries (उद्योग)
Parliamentary Affairs (संसदीय कार्य)
Ayush (आयुष)
शिलाई
जगत सिंह नेगीRevenue (राजस्व)
बागवानी (Horticulture)
आदिवासी विकास (Tribal Development)
किन्नौर 
रोहित ठाकुर उच्च शिक्षा (Higher Education)
प्राथमिक शिक्षा (Elementary Education)
तकनीकी शिक्षा (Technical Education)
व्यावसायिक & औद्योगिक प्रशिक्षण  (Vocational & Industrial Training)
जुब्बल-कोटखाई
अनिरुद्ध सिंह ग्रामीण विकास (Rural Development)
पंचायती राज (Panchayati Raj)
कसुम्पटी 
विक्रमादित्य सिंहलोक निर्माण (Public Works)
युवा सेवा और खेल (Youth Services & Sports) 
शिमला ग्रामीण


https://telegram.me/ibtsindia

नए कैबिनेट मंत्रियों का करियर प्रोफाइल 

Himachal Pradesh Council of Ministers 2023 | List of New Ministers and Cabinet Ministers of HP (in Hindi) |HP GK



हर्षवर्धन चौहान :

हर्षवर्धन चौहान जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हर्ष वर्धन चौहान का जन्म 14 सितंबर 1964 को नाहन में गुमान सिंह चौहान के घर हुआ था, जो हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल, शिमला से की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी किया है। वे शिलाई विधानसभा मे 1993 में पहली बार विधायक बने। उसके बाद 1998, 2003, 2007, 2017 व 2022 चुने गए।

रोहित ठाकुर :

रोहित ठाकुर शिमला जिले के जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे पहली बार 2021 में विधायक चुने गए थे। उनका जन्म 14 अगस्त 1974 में हुआ।

विक्रमादित्य सिंह :

विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से विधायक है। विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। विक्रमादित्य का जन्म 17 अक्टूबर 1989 में हुआ। उन्होंने हिमाचल के बिशप स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की। वह खेलों में खास रुचि रखते हैं। उन्होंने नैशनल लेवल पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। 2007 में उन्होंने ट्रैप शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। विक्रमादित्य सिंह 2017 में पहली बार शिमला ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने। दूसरी बार 2022 में ।

चन्द्र कुमार :

चन्द्र कुमार ज्वाली विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म 09 मई 1944 को हुआ । 1983 से 2004 तक वे गुलेर विधान सभा क्षेत्र से पांच बार विधायक बने। 2004 से 2009 तक कांगड़ा से लोक सभा सदस्य रहे। वे वीरभद्र सरकार में कई बार मंत्री भी रहे। 2022 में चन्द्र कुमार ज्वाली से विधायक चुने।

जगत सिंह नेगी :

जगत सिंह नेगी किन्नौर से विधायक हैं। उनका जन्म 02 फरवरी 1957 में हुआ। वे 2013 से 2017 तक विधान सभा उपाध्यक्ष भी रहे। 2022 में वे एक बार फिर किन्नौर से विधायक चुने गए।

धनी राम शांडिल :

कर्नल धनी राम शांडिल सोलन से विधायक है। वे सोलन से चौथी बार विधायक बने। दो बार शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रहे। वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रहे। उनका जन्म 20 अक्टूबर, 1940 में हुआ।

अनिरुद्ध सिंह :

अनिरुद्ध सिंह कसुंपटी से लगातार तीसरी बार विधायक बने। इनका जन्म 27 जनवरी 1977 को हुआ।

https://telegram.me/ibtsindia

इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।नवीनतम सामग्री की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट www.aimsuccess.in पर फिर से जाएँ। कृपया नीचे टिप्पणी क्षेत्र में अपने विचार दर्ज करें।

क्या आप हिमचाल प्रदेश में एक सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, और HP Exams Coaching की तलाश कर रहे हैं? फिर यहाँ आपकी खोज समाप्त होती है!

Join *IBTS - Awarded No.01 Institute for Himachal Pradesh Exams Coaching* 

_चंडीगढ़ में एकमात्र संस्थान जो पूरी तरह से हिमाचल प्रदेश परीक्षाओं पर केंद्रित करता है. पिछले 10 वर्षों में 1800+ Selections_

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad